मुंबई/औरंगाबाद, 30 अगस्त (आईएएनएस)| महाराष्ट्र में सामूहिक दुष्कर्म की शिकार एक 19 वर्षीय युवती की सरकारी अस्पताल में मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। जुलाई में मुंबई में लड़की का जन्मदिन मनाने के बाद उसके चार दोस्तों ने उसके साथ दुष्कर्म किया था।
पीड़िता ने बुधवार रात अंदरूनी चोटों के कारण अस्पताल में दम तोड़ दिया।
घटना पर कड़ा संज्ञान लेते हुए, महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग (एमएससीडब्ल्यू) ने चुनाभट्टी पुलिस स्टेशन को शनिवार तक अपनी विस्तृत जांच रिपोर्ट देने, दुष्कर्म-हत्या का मामला दर्ज करने और कानून के अनुसार पीड़ित परिवार को वित्तीय सहायता देने का आदेश दिया है।
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) चेंबूर से चुनाभट्टी पुलिस स्टेशन तक शुक्रवार दोपहर को एक जुलूस निकालेगी, ताकि घटना के खिलाफ और महिलाओं पर बढ़ते अत्याचारों का विरोध किया जा सके।
पीड़िता 7 जुलाई को मुंबई आई थी और उसके चार पुरुष मित्रों ने उनमें से एक के घर पर उसका जन्मदिन मनाने पर जोर दिया।
उस शाम, जन्मदिन का केक काटने के बाद, चारों दोस्तों ने कथित रूप से जबरदस्ती की और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इस घटना से पीड़िता को गहरा सदमा पहुंचा। वह चुपचाप अगले दिन घर लौट गई और उसने इस बार में न तो मुंबई पुलिस को बताया और न अपने परिवार को।
हालांकि, यह जुलाई के तीसरे सप्ताह में उसने अपने निजी अंगों में तेज दर्द की शिकायत की जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां 30 जुलाई को इस मामले का खुलासा हुआ।
नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…
इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…
अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।
पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना
KBC 14 Play Along 23 September, Kaun Banega Crorepati 14, Episode 36: प्रसिद्ध डिजाइनर्स चार्ल्स…
राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…