महाराष्ट्र विधानसभा 28 फरवरी को भंग हो सकती है : कांग्रेस

Follow न्यूज्ड On  

मुंबई, 8 फरवरी (आईएएनएस)| कांग्रेस ने दावा किया है कि महाराष्ट्र विधानसभा बजट पेश करने के बाद 28 फरवरी को भंग हो सकती है। ऐसा आगामी लोकसभा चुनाव के साथ विधानसभा चुनाव के लिए मार्ग प्रशस्त करने के लिए किया जा सकता है।

हालांकि, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दावे को खारिज कर दिया। उन्होंने दोहराया कि सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी-शिवसेना गठबंधन की सरकार अपना कार्यकाल पूरा करेगी। गठबंधन का कार्यकाल इस साल अक्टूबर तक है।

औरंगाबाद में गुरुवार रात कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की एक रैली को संबोधित करते हुए राज्य कांग्रेस अध्यक्ष अशोक चव्हाण ने कहा कि राज्य सरकार इस बार एक साथ चुनाव कराने की योजना बना रही है।

चव्हाण ने कहा, “इस महीने बजट पेश होने के बाद राज्य विधानसभा तत्काल भंग कर दी जाएगी। इस बात को ध्यान में रखते हुए राज्य के सभी पार्टी कार्यकर्ताओंको कार्य में जुट जाना चाहिए।”

विधानसभा का सप्ताह भर चलने वाला बजट सत्र 25 फरवरी से दो मार्च के बीच आयोजित किया जाएगा।

राकांपा प्रवक्ता नवाब मलिक ने कहा कि उनकी पार्टी एकसाथ चुनाव कराए जाने की स्थिति का मुकाबला करने के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने भरोसा जताया कि सत्ताधारी भगवा गठबंधन दोनों चुनावों (लोकसभा, विधानसभा) में साफ हो जाएगा।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022