महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल समाप्त होने से 1 दिन पहले राजनीति गरम

Follow न्यूज्ड On  

 मुंबई, 8 नवंबर (आईएएनएस)| महाराष्ट्र की वर्तमान विधानसभा का कार्यकाल नौ नवंबर को समाप्त हो रहा है।

  इससे पहले ही प्रदेश की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। हिंदूवादी नेता संभाजी भिड़े ‘गुरुजी’ अब इस राजनीतिक पचड़े में कूद पड़े हैं। मालाबार हिल स्थित मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के आधिकारिक आवास ‘वर्षा’ पर उन्होंने उनसे मुलाकात की। हालांकि, दोनों के बीच क्या बातचीत हुई, भिड़े ने इस पर बोलने से कुछ भी इनकार कर दिया।

संयोग से 85 वर्षीय नेता गुरुवार देर रात शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे से भी मिलने बांद्रा स्थित उनके घर ‘मातोश्री’ पहुंचे थे, लेकिन उन्होंने विनम्रता के साथ उनसे मिलने से मना कर दिया था।

बाद में पार्टी के एक नेता ने भिड़े की साख और उनकी हैसियत पर सवाल उठाया था।

शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा कि पार्टी को बातचीत के लिए किसी मध्यस्थ की जरूरत नहीं है और यदि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पास कोई संदेश है तो वह सीधे स्वयं शिवसेना से संपर्क करे।

उन्होंने लोकसभा चुनाव से पहले तय हुए मुख्यमंत्री पद और सत्ता के बराबर के बंटवारे को लेकर पार्टी के रुख को दोहराया।

संघ प्रमुख मोहन भागवत सहित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शीर्ष नेताओं से मिलने के बाद गुरुवार को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी मुंबई पहुंचे। यहां वह राजनीतिक गतिरोध पर राज्य के पार्टी नेताओं के साथ चर्चा कर सकते हैं।

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022