महिला फुटबाल : एएफसी ओलम्पिक क्वालीफायर के लिए भारतीय टीम घोषित

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली, 3 नवंबर (आईएएनएस)| टोक्यो ओलम्पिक क्वालीफाइंग टूर्नामेंट के पहले दौर में भाग लेने के लिए भारत की 20 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी गई। यह मुकाबले म्यांमार के यांगोन में खेले जाएंगे। आधिकारिक बयान के अनुसार टीम का चयन शुक्रवार को किया गया।

क्वालीफायर की तैयारी के लिए खिलाड़ियों ने दो सप्ताह से भी अधिक समय तक मुंबई में हुए शिविर में हिस्सा लिया। कुल 10 टीमें अगले दौर में प्रवेश कर पाएंगी और अगर भारत ऐसा करने में सफल हो पाता है तो इतिहास में पहली बार वे दूसरे दौर में पहुंचने का गौरव प्राप्त करेगी।

टीम की मुख्य कोच माईमोल रॉकी ने कहा, “लड़कियां खेलने के लिए तैयार और बहुत उत्सुक है। हम टूर्नामेंट में सकारात्मक सोच के साथ उतरेंगे। हमारा लक्ष्य अगले दौर में पहुंचना होगा और मुझे विश्वास है कि हम ऐसा करने में सफल होंगे।”

रॉकी ने कहा, “मैं चाहती हूं कि सभी लड़कियां इस मौके का फायदा उठाए और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें। टीम के शुरुआती 11 और बेंच पर बैठे खिलाड़ी, सभी को अहम भूमिका निभानी है।”

भारत का पहला मुकाबला आठ नवंबर को नेपाल के खिलाफ होगा।

टीम :

गोलकीपर : ई पंथोई चानू, अदिति चौहान, एम लिंथोइंम्बी देवी

डिफेंडर : एल अशालाता देवी, मनीषा पन्ना, एनजी स्वीटी देवी, जबामनी तुडू, दलिमा चित्बर, प्यारी शाशा

मिडफील्डर : संगिता बसफोरे, संजू यादव, मार्गरेट देवी, रंजना चानू, इंदुमती कैथिरसन

फॉरवर्ड : वाई कमला देवी, अंजू तमांग, एन रतनबाला देवी, एनजी बाला देवी, डांगमेई ग्रेस, आर संधिया रंगनाथन

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022