महिला कार्यकर्ता ने मानवाधिकार आयोग से भारत को दुष्कर्म-मुक्त बनाने की अपील की

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। देश में बढ़ती दुष्कर्म की घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए दुष्कर्म पीड़ितों के लिए सक्रिय रूप से काम करने वाली महिला कार्यकर्ता योगिता भयाना ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) से आग्रह किया है कि वह हाथरस सामूहिक दुष्कर्म सहित हाल के इस तरह के मामलों पर संज्ञान ले।

भयाना ने एनएचआरसी से भारत को “दुष्कर्म-मुक्त राष्ट्र” बनाने के लिए एक तंत्र तैयार करने को कहा है। भायना ने एनएचआरसी को लिखे अपने पत्र में कहा, “मैं आपसे अनुरोध करती हूं कि उपरोक्त मामलों पर कृपया उचित संज्ञान लें और भारत को ‘दुष्कर्म मुक्त देश’ बनाने के लिए तंत्र पर काम करें।”

उन्होंने कहा, “मैं अपने प्यारे देश में महिलाओं की सुरक्षा के विषय पर ध्यान आकर्षित करना चाहूंगी। मैं इन बहुत ही कम उम्र की लड़कियों की नृशंस हत्या के साथ-साथ उत्तर प्रदेश में हुए क्रूर दुष्कर्मों से बहुत बेचैन हूं। राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो के आंकड़ों से पता चलता है कि 2018 में हर पंद्रह मिनट में एक महिला के साथ दुष्कर्म किया गया। उस वर्ष 33,977 दुष्कर्म के मामले रिपोर्ट किए गए।”

मालूम हो कि भयाना दुष्कर्म के खिलाफ पीपल अगेंस्ट रैप्स इन इंडिया (परी) नामक एक फाउंडेशन चलाती हैं।

उन्होंने कहा कि 15 सितंबर को उत्तर प्रदेश के हाथरस में हुए सामूहिक दुष्कर्म ने न केवल हमारे देश को हिला दिया है, बल्कि दुनियाभर के लोग भारत में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।

पत्र में कहा गया है, “इस विशेष घटना में शामिल अपराधियों ने लड़की पर अत्याचार के सभी स्तरों को पार कर लिया है, जो बेहद चौंकाने वाला और दुखद है। इसलिए, लड़की ने अपनी चोटों के कारण दम तोड़ दिया। मैंने इस विशेष मामले में प्रशासन और पुलिस के प्रति उदासीन रवैये को व्यक्तिगत रूप से देखा है।”

इस क्षेत्र में पिछले दो दशकों से काम कर रहीं दुष्कर्म-रोधी कार्यकर्ता ने यह भी कहा है कि एक अपराधी पीड़िता को जीवित नहीं छोड़ते और उसके साथ इतना अमानवीय व्यवहार किया जाता है कि वह दम तोड़ देती है। हाथरस पीड़िता की जीभ काट दी गई और उसकी रीढ़ की हड्डी में कई फ्रैक्च र भी हुए।

–आईएएनएस

एकेके/एएनएम

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022