251 रुपये वाले फोन के नाम पर लगाया था लाखों लोगों को चूना, अब ड्राई फ्रूट्स धोखाधड़ी के मामले में Mohit Goel गिरफ्तार

Follow न्यूज्ड On  

साल 2016 में आया फ्रीडम फोन तो आपको याद होगा ही। इस फोन ने रातों रात सुर्खियां बटोरीं थी। दरअसल साल 2016 में नोएडा की एक कंपनी ने 251 रुपये में फोन देने की घोषणा की थी। इसके बाद मोहित गोयल का नाम सुर्खियों में आया था। मोहित गोयल ने महज 251 रुपये में फ्रीडम फोन देने की घोषणा की और लाखों लोगों ने ये फोन ऑनलाइन बुक भी करा लिया था। लेकिन कंपनी ने लोगों को बड़ा चूना लगा दिया था।

अब साल 2021 में एक बार और मोहित गोयल का नाम सुर्खियों में है। इस बार 200 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में मोहित गोयल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक मोहित गोयल ने ड्राई फ्रूट बिजनेस के नाम पर देश भर के हजारों व्यापारियों को करोड़ों की चपत लगाई है।

खबरों की मानें तो मोहित गोयल (Mohit Goel) को नोएडा पुलिस ने सेक्टर 51 से गिरफ्तार किया है। इसके साथ 4 अन्य लोग भी गिरफ्तार किए गए हैं। जानकारी के मुताबिक ये सभी लोग मोहित गोयल की कंपनी दुबई ड्राई फ्रूट्स एंड स्पाइसेस हब में काम करते थे। खबरों के अनुसार इसमें से तीन लोग विदेशी हैं, जो ग्राहकों और व्यापारियों पर रौब झाड़ने के काम के लिए रखे गए थे।

इस मामले में नोएडा पुलिस ने बताया कि, गोयल के पास से 60 किलो ड्राई फ्रूट्स, ऑडी कार और तमाम दस्तावेज बरामद हुए हैं। इस बार मोहित गोयल ने नोएडा के सेक्टर 62 में दफ्तर खोला हुआ था और ड्राई फ्रूट्स एक्सपोर्ट करने के नाम पर व्यापारियों को ठगा करता था। उसके खिलाफ पंजाब, हरियाणा, यूपी, पश्चिम बंगाल, राजस्थान, दिल्ली, कर्णाटक, आंध्र प्रदेश और अन्य राज्यों से 40 से ज्यादा शिकायतें मिल चुकी हैं। खबरों की मानें तो मोहित गोयल जिस दफ्तर से ठगी के इस काले कारनामे को अंजाम दे रहा था, उसका महीने का किराया 3 लाख रुपए है। इसके अलावा रिसेप्शन पर विदेशी लोग बैठते थे। इससे व्यापारी उसके झांसे में आ जाते थे।

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022