पुणे में बिहारी मजदूरों की मौत पर मंत्री का विवादित बयान, बोले- कुछ लोग शौक से करते हैं पलायन

Follow न्यूज्ड On  

जहां एक ओर पूरा देश भारी बारीश के चलते पुणे में दिवार गिरने से मजदुरों की मौत पर स्तब्ध है वहीं बिहार सरकार में अति पिछड़ा कल्याण मंत्री विनोद सिंह ने इसे लेकर विवादित बयान दे दिया है। राज्य में रोजगार की स्थिति को लेकर मंत्री ने कहा कि बिहार में रोजगार की कोई कमी नहीं। कुछ लोग शौक से पलायन करते हैं। पहले जितना पलायन होता था अब उतना पलायन नहीं हो रहा। बिहार में एनडीए सरकार बनने के बाद रोजगार के कई साधन खुले हैं। कुछ लोग शौक से भी बाहर चले जाते हैं।

आपको  बता दें कि मंत्री साहब महाराष्ट्र के पुणे में दीवार गिरने से 12 बिहारी मजदूरों की मौत के संदर्भ में बोल रहे थे। गौरतलब है कि इस घटना के बाद बिहार में रोजगार की कमी को लेकर सवाल खड़ा हो गया है। मंत्री ने इसी को लेकर विवादित बयान दिया, जिससे सरकार विपक्ष के निशाने पर आ गई है। मंत्री विनोद सिंह पहले भी विवादित बयान देते रहे हैं।

क्या है विवादित बयान?

मंत्री विनोद सिंह ने कहा कि राज्‍य से पहले जितना पलायन होता था, अब नहीं हो रहा है। बिहार में राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की सरकार ने रोजगार के अवसर बढ़ाए हैं। यहां रोगार की कमी नहीं। कुछ लोग गरीबी नहीं, शौक से भी बाहर चले जाते हैं। मंत्री ने कहा कि पुणे में जिन बिहारी मजदूरों की मौत हुई है, वे बिहार में एनडीए की सरकार बनने के पहले से वहां पर थे।

आरजेडी का पलटवार

मंत्री विनोद सिंह के विवादित बयान पर राजद ने पलटवार किया। आरजेडी नेता शक्ति यादव ने कहा कि उनकी (मंत्री की) बुद्धि कमजोर है। उनको दिखाई नहीं दे रहा कि बेरोजगारी का क्‍या आलम है। लोगों को बिहार में रोजगार मिले तो वे बाहर क्यों जाएंगे?

बता दें कि शुक्रवार को महाराष्ट्र के पुणे में भारी बारिश के दौरान एक निर्माणाधीन इमारत के पास 22 फीट ऊंची दीवार मजदूरों पर गिर गई। हादसे में बिहार के कटिहार के 12 मजदूरों की मौत हो गई थी।

पहले भी दे चुके हैं विवादित बयान

ऐसा नहीं है कि मंत्री विनोद सिंह का ये पहला विवादित बयान है। मंत्री साहब इससे पहले भी विवादित बयान देते रहे हैं। एक बार उन्‍होंने कहा था कि भारत माता की जय नहीं बोलने वाले पाकिस्तान माता की संतान हैं क्या? हालांकि, उन्‍होंने बाद में इसके लिए खेद जताया।

गौरतलब है कि बीते साल 15 फरवरी को उन्‍होंने शहीद मुजाहिद खान की अंत्येष्टि में शामिल नहीं होने पर सफाई देते हुए विवादित बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि वे शहीद के परिवार से मिलने जा रहे हैं। जब उनसे पूछा गया कि वे अंत्‍येष्टि में क्यों नहीं गए तो उन्होंने कहा, ‘मैंने दिल से उन्हें सैल्यूट किया। एक दिन पहले जाकर उन्हें जिंदा कर देते क्या?

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022