मिया खलीफा ने पोर्न पास्ट को लेकर निशाना साधने वालों को खरी-खोटी सुनाई

Follow न्यूज्ड On  

मुंबई, 5 फरवरी (आईएएनएस)। लेबनानी-अमेरिकी पूर्व पोर्न स्टार मिया खलीफा ने भारत में किसान प्रदर्शन के पक्ष में ट्वीट किया था, जिसके बाद लोगों ने उनका जबरदस्त विरोध किया। इसके बाद मिया ने शुक्रवार को इस संबंध में फिर ट्वीट किया और कहा कि वह अपने रुख से नहीं झुकेंगी।

खलीफा ने खुद और पर्यावरण कार्यकर्ता ग्रेटा थुनबर्ग के खिलाफ प्रदर्शन की एक तस्वीर ट्विटर पर साझा की, जहां प्रदर्शनकारियों ने प्लेकार्डस पकड़े हुए हैं और इसमें लिखा है, मिया खलीफा को होश आ गया। इस पंक्ति के माध्यम से संभवत: उनके पोर्न पास्ट पर कटाक्ष किया गया है।

उन्होंने कहा, मैं पुष्टि करती हूं कि मुझे सच में होश आ गया है और आपकी चिंता के लिए धन्यवाद देना चाहूंगी, भले ही यह अनावश्यक हो। मैं फिर भी किसानों के साथ खड़ी हूं।

इस हफ्ते की शुरूआत में, खलीफा ने ट्वीट किया था, यह किस तरह का मानवाधिकार उल्लंघन हो रहा है? उन्होंने कही कि नई दिल्ली के आसपास इंटरनेट काट दिया है?

अंतरराष्ट्रीय पॉप सनसनी रिहाना और ग्रेटा थनबर्ग ने भी इससे पहले किसानों के समर्थन में पोस्ट किया था।

रिहाना ने मंगलवार को ट्वीट किया, हम इस बारे में बात क्यों नहीं कर रहे हैं? हैशटैग किसान प्रदर्शन।

ग्रेटा ने बुधवार सुबह ट्वीट किया था, हम भारत में किसान प्रदर्शन के साथ एकजुटता में खड़े हैं।

–आईएएनएस

आरएचए/एएनएम

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022