मजदूरों के साथ सम्मान से पेश आएं, वे भारत का निर्माण करते हैं: कांग्रेस

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली, 31 मार्च (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश के बरेली में प्रवासी मजदूरों के उपर केमिकल छिड़काव वाली घटना के एक दिन बाद, मंगलवार को कांग्रेस ने सरकार को फटकार लगाते हुए कहा कि वह भारत का निर्माण करते हुए मजदूरों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है।

कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने एक ट्वीट में लिखा, “कीटाणुनाशक स्प्रे, अब समय आ गया है हमारी राजनीति को सैनेटाइज करने का ना कि प्रवासी श्रमिक जो बरेली पहुंचे थे। वे कारखानों, फसलों की कटाई, रेस्तरां, होटलों में, निर्माण परियोजनाओं, राजमार्गों और घरों में काम करते हैं। वे भारत का निर्माण करते हैं, उनके साथ सम्मान के साथ पेश आना चाहिए।”

जिले में आने के बाद सोमवार को स्थानीय प्रशासन और स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने बरेली में प्रवासी मजदूरों पर कीटाणुनाशक दवाओं का छिड़काव किया।

हालांकि, आलोचना का सामना करने के बाद जिला मजिस्ट्रेट नीतीश कुमार ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिया कि वे उन लोगों को इलाज मुहैया कराएं, जिन्हें रविवार को सोडियम हाइपोक्लोराइट के साथ छिड़काव किया गया था।

जिला मजिस्ट्रेट ने एक ट्वीट में स्वीकार किया कि नगर निगम और दमकल कर्मियों ने अपने स्वच्छता अभियान में अति उत्साही हो गए और लोगों पर रासायनिक छिड़काव किया।

उन्होंने कहा कि दोषी व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022