कोलकाता, 21 अक्टूबर (आईएएनएस)| पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आजाद हिंद सरकार की स्थापना की 75वीं वर्षगांठ पर आजाद हिंद फौज (आईएनए) के वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। ममता ने इसके साथ पुलिस स्मारक दिवस पर पश्चिम बंगाल और अन्य राज्यों के पुलिस बलों को भी शुभकामनाएं दीं।
अपने ट्वीट में ममता ने कहा, “आज आजाद हिंद सरकार की स्थापना की 75वीं वर्षगांठ है। मैं तहेदिल से आईएनए के उन सभी जाबांज जवानों को श्रद्धांजलि देना चाहती हूं, जिन्होंने नेताजी के नेतृत्व में भारत की आजादी के लिए लड़ाई लड़ी थी। जय हिंद।”
पुलिस स्मारक दिवस पर सभी पुलिस बलों को शुभकामनाएं देते हुए ममता ने ट्वीट किया, “पुलिस स्मारक दिवस पर मैं पश्मिच बंगाल पुलिस, कोलकाता पुलिस और सभी अन्य राज्यों के पुलिस बल को राष्ट्र की सेवा के लिए शुभकामनाएं देना चाहती हूं। दुर्घटनाओं से लेकर उत्सवों तक हर समय वे हमें सुरक्षित रखने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं।”
नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…
इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…
अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।
पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना
KBC 14 Play Along 23 September, Kaun Banega Crorepati 14, Episode 36: प्रसिद्ध डिजाइनर्स चार्ल्स…
राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…