मनाली, कल्पा में और बर्फबारी, तापमान हिमांक बिंदू से नीचे

Follow न्यूज्ड On  

शिमला, 21 फरवरी (आईएएनएस)| हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों और मनाली, कल्पा में पिछले 24 घंटों में हुई बर्फबारी के कारण तापमान हिमांक बिंदू से नीचे पहुंच गया है। मौसम विभाग ने गुरुवार को यह जानकारी दी। मनाली में 11 सेंटीमीटर बर्फबारी दर्ज की गई। यहां का न्यूनतम तापमान शून्य से 1.4 डिग्री नीचे दर्ज किया गया, जबकि शिमला से 250 किलोमीटर दूर कल्पा में 14 सेंटीमीटर बर्फबारी हुई। कल्पा का न्यूनतम तापमान शून्य से 2.4 डिग्री नीचे दर्ज किया गया।

लाहौल और स्पीति का मुख्यालय केलॉन्ग राज्य में सर्वाधिक ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान शून्य से 6.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

शिमला में 11.7 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। यहां रात का तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि धर्मशाला का तापमान 3.2 डिग्री दर्ज किया गया, जहां 18.2 मिलीमीटर बारिश हुई।

कुल्लू जिले के भुंतार में राज्य में सर्वाधिक – 51.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

मौसम विभाग के अधिकारी ने कहा कि लाहौल और स्पीति, चंबा, किन्नौर और कुल्लू जिलों के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की से मध्यम बर्फबारी हुई।

मौसम विभाग ने शुक्रवार तक शिमला में और अधिक बर्फबारी और बारिश की संभावना जताई है।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022