मंदिर में दर्शन के बाद किसानों को नड्डा का संबोधन, बंगाल में शुरू किया एक मुट्ठी चावल अभियान

Follow न्यूज्ड On  

कोलकाता/नई दिल्ली, 9 जनवरी (आईएएनएस)। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को पश्चिम बंगाल के कटवा स्थित प्रसिद्ध राधा गोबिंद मंदिर में पूजा-अर्चना कर राज्य के दौरे की शुरूआत की। उन्होंने इस दौरान बंगाल की प्रगति और सभी के कल्याण की कामना की। मंदिर में दर्शन के बाद भाजपा अध्यक्ष ने बर्धमान जिले के कटवा में किसान ग्राम सभा को संबोधित करते हुए कहा कि ममता का जाना निश्चित है, भाजपा का आना तय है।

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इस दौरान पश्चिम बंगाल में भाजपा के एक मुट्ठी चावल अभियान के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा, एक मुट्ठी चावल जो मैंने किसानों से दान लिया है और आगे जाकर गांव में भी उनसे दान लेने वाला हूं। आज से 24 तारीख तक हमारे कार्यकर्ता 40 हजार ग्राम सभाओं में जाकर किसानों से अन्न लेंगे और दुर्गा मां की सौगंध खाएंगे कि उनकी लड़ाई भाजपा का कार्यकर्ता लड़ेगा।

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा, बंगाल में जिस तरह से गर्मजोशी से स्वागत किया और जिस तरीके से आप इतनी बड़ी संख्या में यहां उपस्थित हुए हैं, ये बताता है कि आपने तय कर लिया है कि ममता का जाना निश्चित है, भाजपा का आना तय।

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने किसानों के हित में मोदी सरकार के कार्यो को गिनाते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल की भी 17 मंडिया ई नाम से जुड़ चुकी हैं। इन मंडियों के माध्यम से किसान अपना सामान देश के किसी भी कोने में अच्छे दाम पर बेच सकता है। उन्होंने कई अन्य विकास कार्यक्रमों के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि यहां ईस्ट वेस्ट मेट्रो बन रही है, जिसपर लगभग 8 हजार 575 करोड़ रुपये खर्च हो रहे हैं। पश्चिम बंगाल में तमाम हाईवे का निर्माण मोदी सरकार ने किया है।

–आईएएनएस

एनएनएम/एएनएम

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022