मंदिरों और मठों को पूजा-पाठ तक न रखें सीमित : योगी

Follow न्यूज्ड On  

गोरखपुर, 12 सितंबर (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को कहा कि मंदिरों और मठों को केवल पूजा पाठ तक ही सीमित नहीं रखा जाना चाहिए, बल्कि इन स्थलों को राष्ट्रीय भावना के कार्यो में भी सबसे आगे रहना चाहिए। मुख्यमंत्री ब्रह्मलीन महंत दिग्विजय नाथ की 50वीं पुण्यतिथि और महंत अवैद्यनाथ की जन्म शताब्दी एवं पांचवीं पुण्यतिथि समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भारत के संतों की बहुत समृद्ध परंपरा रही है। जब इस देश का कोई भी पक्ष सुप्तावस्था में होता है तो उसे जागृत अवस्था में लाने के लिए भारतीय संत शक्ति समय-समय पर अपने दर्शन तथा मार्गदर्शन के माध्यम से उनको प्रेरित और प्रोत्साहित करती रही है। इसलिए मंदिरों और मठों को केवल पूजा-पाठ तक सीमित न रहकर उन्हें राष्ट्रीय भावना के कार्यो में भी सबसे आगे रहना चाहिए।

उन्होंने कहा कि याद कीजिए, मध्यकाल में भारत जब औरंगजेब के आतंक से त्रस्त था, उस समय खालसा पंथ की स्थापना हुई थी। योगी ने कहा, “दुनिया में ऐसे लोग भी हैं, जिन्हें शांति अच्छी नहीं लगती। 11 सितंबर को ही वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर हमला हुआ था। जबकि इसी 11 सितंबर को स्वामी विवेकानंद ने अपने ज्ञान से शिकागो में भारत का झंडा फहराया था।”

योगी ने कहा, “भारत इस ²ष्टि से समृद्धशाली और सौभाग्यशाली है कि हर कालखंड में सम और विषम परिस्थिति जैसी भी रही हो, पूज्य संतों का ऋषि महर्षि और उनका आशीर्वाद इस धरा पर केवल मानव मात्र ही नहीं, जीवन मात्र के कल्याण के लिए हमारे ऋषि-मुनियों, संतों, आचार्यो ने अपने आशीर्वाद और मार्गदर्शन कर सेवा का मार्ग प्रशस्त करने का निरंतर प्रयास किया है।”

मुख्यमंत्री योगी ने कहा, “राम लीलाओं के माध्यम से हम उनकी लीलाओं को जानते हैं। इसकी शुरुआत महर्षि विश्वामित्र ने की थी। देश और दुनिया की कोई ऐसी भाषा नहीं है, जहां भगवान राम का चरित उस भाषा मे लिखा नहीं किया गया, लेकिन इसका मूल महर्षि वाल्मीकि की रामायण है।”

उन्होंने कहा, “हम भारत की समृद्ध परंपरा के वारिस हैं। आदि शंकराचार्य ने देश के चार कोनों में चार पीठों की स्थापना कर भारत को जोड़ा था। उन्होंने इसके माध्यम से जागरण का कार्य पूरे देश में किया था। उन्होंने समाज के सभी उन वर्गो को अपने साथ जोड़ा, जिन्हें समाज अछूत मानता था।”

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022