मनमोहन मुंबई में प्रेस और प्रमुख व्यक्तियों से मुलाकात करेंगे

Follow न्यूज्ड On  

 नई दिल्ली, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)| महाराष्ट्र चुनाव की गहमागहमी के दौरान कांग्रेस भारतीय अर्थव्यवस्था में छाई सुस्ती का मुद्दा जोर-शोर से उठा रही है। 

 पार्टी ने आर्थिक मुद्दे पर सरकार की नीतियों के विरुद्ध एक विश्वसनीय आवाज के रूप में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को आगे किया है। वह 17 अक्टूबर को इस मुद्दे पर एक कार्यक्रम में अपनी बात रखेंगे। पार्टी ने ‘वर्डस ऑफ विजडम ऑन इंडियन इकोनॉमी बॉय डॉ. मनमोहन सिंह’ शीर्षक के साथ कार्यक्रम का निमंत्रण लोगों को भेजा है। कार्यक्रम स्थल मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम का गरवारे क्लब है।

एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, पूर्व प्रधानमंत्री एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करेंगे और राज्य के प्रमुख व्यक्तियों से मुलाकात करेंगे। सूची को अंतिम रूप दिया जा रहा है। सभी क्षेत्रों के महत्वपूर्ण व्यक्तियों को मनमोहन सिंह से मुलाकात के लिए आमंत्रित किया गया है।

पार्टी महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ भाजपा-शिवसेना गठबंधन के विरुद्ध अपनी किस्तमत आजमा रही है। हालांकि खुद पार्टी के अंदर भी एक लड़ाई लड़ रही है। कई नेता सत्तारूढ़ पार्टी में शामिल हो गए हैं। पार्टी नेता संजय निरुपम ने दिल्ली के नेताओं पर उन्हें नजरअंदाज करने का आरोप लगाया है।

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी आर्थिक सुस्ती पर मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा था कि सरकार की रुचि लोगों को नौकरियां देने में नहीं बल्कि किसी और मुद्दे पर चर्चा कर लोगों का ध्यान भटकाने में है।

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022