मनोज तिवारी ने दिल्ली में किया रोड शो

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली, 27 अप्रैल (आईएएनएस)| भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने शनिवार को यहां एक विशाल रोड शो निकाला। तिवारी पूर्वोत्तर दिल्ली लोकसभा सीट से दोबारा चुनाव लड़ रहे हैं।

इस सीट पर तिवारी का मुकाबला दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष और तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं शीला दीक्षित और आम आदमी पार्टी (आप) के दिलीप पांडे से है। तिवारी का 15 किलोमीटर लंबा रोड शो उत्तर-पूर्वी दिल्ली के एमआईजी फ्लैट्स से शुरू होकर शहादरा, जगतपुरी और मानसरोवर पार्क होते हुए लोनी रोड तक गया।

रोड शो में भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पक्ष में नारेबाजी कर रहे थे।

भोजपुरी अभिनेता और गायक की एक झलक पाने के लिए सड़कों पर लोगों की भीड़ लग गई जिससे क्षेत्र में यातायात बाधित हो गया।

तिवारी ने इससे पहले इसी सप्ताह अपने संसदीय क्षेत्र में अपना नामांकन करने के दौरान भी ऐसा ही एक रोड शो किया था।

दिल्ली की सातों लोकसभा सीटों पर चुनाव छठे चरण के तहत 12 मई को होंगे।

पिछले लोकसभा चुनाव में सभी लोकसभा सीटें जीतने वाली भाजपा, कांग्रेस और आप के साथ त्रिकोणीय मुकाबले में है।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022