मोदी अपने संसदीय क्षेत्र के एक भी गांव नहीं गए : प्रियंका

Follow न्यूज्ड On  

अयोध्या, 29 मार्च (आईएएनएस)| कांग्रेस महासचिव व पूर्वी उप्र की प्रभारी प्रियंका गांधी ने एक बार फिर प्रधानमंत्री मोदी पर शुक्रवार को यहां निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री देश-विदेश तो खूब घूमे, लेकिन आज तक अपने संसदीय क्षेत्र के किसी भी गांव में नहीं जा सके। कभी किसी गरीब को गले नहीं लगाया है।

प्रियंका ने अयोध्या के आदिलपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, “मोदी ने पांच सालों में सिर्फ झूठ बोला है। नौजवान बेरोजगार घूम रहा है। उन्हें नौजवारों की फिक्र नहीं है। प्रधानमंत्री के पास गरीबों के लिए समय नहीं है। भाजपा सरकार, जनविरोधी, किसान विरोधी है। इस सरकार में जनता की सुनवाई नहीं हो रही है।”

उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री देश-विदेश तो खूब घूमे हैं, लेकिन आज तक वह अपने संसदीय क्षेत्र के एक भी गांव में नहीं जा सके हैं। उन्होंने कभी किसी गरीब को गले तक नहीं लगाया है।”

प्रियंका ने वहां मौजूद लोगों से पूछा, “क्या आपके खाते में 15 लाख डाले गए? मोदी सरकार ने पांच साल सिर्फ झूठ बोला है।”

प्रियंका ने कहा, “कांग्रेस की सरकार हर गांव में रोजगार पैदा करने के लिए मनरेगा स्कीम लेकर आई। इस सरकार ने उसका भी बहुत विरोध किया है।”

कांग्रेस महासचिव ने कहा किए हर कार्यकर्ता अपने को राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समझकर चुनाव लड़े।

इससे पहले प्रियंका अयोध्या जिले के तिलोई विधानसभा क्षेत्र के मोहनगंज और शंकरगंज पहुंचीं। वहां लोगों ने जगह-जगह उनका स्वागत किया। इसके बाद वह कुमारगंज पहुंचीं, जहां भी लोगों ने प्रियंका का स्वागत किया।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, कुमारगंज बाजार में महाशय इंडस्ट्री पर होने वाली जनसभा में प्रियंका नहीं रुकीं। वह सीधे हरदोईया स्थित अटका के लिए निकल गईं।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022