मोदी, जिनपिंग ने शोर मंदिर का भ्रमण किया

Follow न्यूज्ड On  

मामल्लपुरम (तमिलनाडु), 11 अक्टूबर (आईएएनएस)| महाबलीपुरम के प्रमुख तीर्थ स्थल शोर मंदिर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने मंदिर में स्थित तीन स्थल देखे, जिनमें दो भगवान शिव और एक भगवान विष्णु को समर्पित है। 700-728 ईस्वी के दौरान समुद्र के निकट निर्मित शोर मंदिर वास्तुकला का अद्भुत नमूना है। इसके बाद दोनों नेताओं ने शोर मंदिर के पास छात्रों द्वारा प्रस्तुत नृत्य कार्यक्रम का आनंद लिया। शोर मंदिर में विदेश मंत्री एस. जयशंकर और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल भी मौजूद रहे। इससे पहले मोदी और जिनपिंग ने पंचरथ और अर्जुन तपस्या स्थल देखे।

इससे पहले मोदी ने चीनी राष्ट्रपति को पंचरथ, अर्जुन तपस्या स्थल का भ्रमण कराया। इस दौरान मोदी ने जिनपिंग को इन स्थलों के महत्व के बारे में बताया। पंचरथ को ठोस चट्टानों को काटकर बनाया गया है। पंचरथ के बीच में एक विशाल हाथी और शेर की प्रतिमाएं स्थापित हैं। अर्जुन तपस्या स्थल महाबलीपुरम के शानदार स्मारकों में से एक है।

मोदी और जिनपिंग ने साथ में पंचरथ का भ्रमण किया। महाभारत के पात्रों के नाम पर पंचरथ बनाया गया है। माना जाता है कि यहां पर अर्जुन ने तपस्या की थी। यद्यपि पांच पांडव भाइयों युधिष्ठिर, भीम, अर्जुन, नकुल, सहदेव और उनकी पत्नी द्रौपदी के अलावा भारतीय महाकाव्य महाभारत के साथ इस स्थान का कोई ऐतिहासिक संबंध नहीं है।

मोदी ने जिनपिंग को उस जगह से अवगत कराया, जहां पर अर्जुन ने तपस्या की थी। यहां एक बड़े शिलाखंड पर हिंदू देवताओं के अलावा शिकारियों, ऋषियों, जानवरों के चित्र उकेरे गए हैं।

कहा जाता है कि 7वीं शताब्दी में पल्लव राजाओं ने इसका निर्माण कराया था। इस पंचरथ को अद्भुत वास्तुकला के लिए अपूर्व माना जाता है। मोदी और शी पंचरथ देखने के बाद कुछ देर विश्राम के लिए बैठे। इस दौरान भी मोदी कुछ कहते नजर आए और जिनपिंग गंभीरता से उन्हें सुनते दिखे।

विश्राम के दौरान मोदी और जिनपिंग को नारियल पानी दिया गया। इस दौरान मोदी ने खुद अपने हाथों से नारियल का पानी और टिशू शी को बढ़ाया। इस दौरान दोनों नेताओं ने नारियल पानी का लुत्फ उठाया।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022