मोदी, कांग्रेस नेताओं ने सोनिया गांधी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली, 9 दिसम्बर (आईएएनएस)| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को उनके 73वें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। मोदी ने ट्वीट किया, “श्रीमती सोनिया गांधी जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। उनके लंबे जीवन और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं।”

कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल के एक ट्वीट में कहा गया “बतौर कांग्रेस अध्यक्ष सबसे लंबे समय तक काम करने वाली श्रीमती सोनिया गांधी के चरित्र के अनुकरणीय शक्ति ने कांग्रेस नेताओं की पीढ़ियों को प्रेरित किया है। उनकी ताकत, सम्मान, करुणा और अनुग्रह ने हमें एकजुट किया है और हमें मजबूत बनाया है। हम उन्हें जन्मदिन की बहुत शुभकामनाएं देते हैं। जन्मदिन की बधाई सोनिया गांधी।”

इस बीच, कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने भी पार्टी सुप्रीमो को जन्मदिन की बधाई दी।

कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने ट्वीट किया, “कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। उनके और उनकी भारत के विचार के प्रति प्रतिबद्धता के लिए एक लंबी, सार्थक और स्वस्थ जीवन की कामना।”

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष आज 73 वर्ष की हो गई हैं। वह देश भर में महिलाओं पर हुए हमले के कारण अपना जन्मदिन नहीं मना रही हैं।

राहुल गांधी के इस साल मई में इस्तीफा देने के बाद सोनिया ने अगस्त में अंतरिम अध्यक्ष का पद संभाला था।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022