खरमास से अटका मोदी कैबिनेट विस्तार और भाजपा अध्यक्ष का मसला

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली | मोदी सरकार के पहले मंत्रिपरिषद विस्तार और भाजपा में नए राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की घोषणा में देरी के पीछे खरमास को वजह बताया जा रहा है। सूत्रों का कहना है कि 14 दिसंबर से शुरू हुए खरमास के 14 जनवरी तक खत्म होने के बाद ही भाजपा सरकार और संगठन से जुड़े शुभ काम कर सकती है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि भाजपा हर शुभ काम मुहूर्त देखकर ही करने में यकीन रखती है। भाजपा में इन दिनों संगठन चुनाव चल रहे हैं। दिसंबर तक पार्टी में नए राष्ट्रीय अध्यक्ष की घोषणा हो जाने का लक्ष्य था। मगर 14 दिसंबर से एक महीने के लिए खरमास के कारण अभी घोषणा नहीं हो सकी है।

सूत्र बता रहे हैं कि कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ही अगले तीन साल के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाएंगे। वजह कि पार्टी में एक व्यक्ति एक पद की परंपरा रही है। ऐसे में संगठन चुनाव पूरा होने तक गृह मंत्री पद के साथ अमित शाह अध्यक्ष का भी पद संभाल रहे हैं। पार्टी के संविधान के मुताबिक 50 प्रतिशत राज्यों में संगठन चुनाव हो जाने के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव होता है।

उधर 30 मई 2019 को बनी मोदी सरकार के करीब सात महीने होने जा रहे हैं। अब तक मंत्रिपरिषद का विस्तार नहीं हुआ है। सूत्र बताते हैं कि खरमास खत्म होने पर 14 जनवरी के बाद कैबिनेट फेरबदल भी हो सकता है।


झारखंड: रघुवर सरकार में पास हुए बिल से क्या BJP हार गई 26 आदिवासी सीटें?

This post was last modified on December 26, 2019 11:13 AM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022