मोदी के अधीन देश में लोकतंत्र को खतरा : चंद्रबाबू नायडू

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली, 11 फरवरी (आईएएनएस)| आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने सोमवार को दावा किया कि नरेंद्र मोदी नीत भाजपा सरकार के अधीन लोकतंत्र व देश को खतरा है। इसके साथ ही उन्होंने केंद्र पर आंध्रप्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा नहीं देकर धोखा देने का आरोप लगाया। राज्य को विशेष दर्जा (एससीएस) दिलाने और आंध्र प्रदेश पुनर्गठन अधिनियम, 2014 के अंतर्गत केंद्र द्वारा किए गए अन्य वादों को पूरा करने की मांग के साथ राष्ट्रीय राजधानी में अनशन शुरू करते हुए मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने सोमवार को यहां 12 घंटे का उपवास रखा, जिसका कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने समर्थन किया।

आंध्रप्रदेश में एक दिन पहले ही मोदी ने रैली की थी, जिसमें उन्होंने नायडू पर जोरदार हमला बोला था।

उन्होंने कहा कि तेदेपा ने संसद में बार-बार यह मुद्दा उठाया।

नायडू ने कहा कि उनका अनशन ‘आंध्रप्रदेश के साथ मोदी सरकार द्वारा दिए गए धोखे’ के संबंध में देश के साथ संचार है।

उन्होंने कहा, “मोदी सभी को धमका रहे हैं, विपक्षी, नौकरशाह, कॉरपोरेट और यहां तक की मीडिया को भी। वह विपक्षियों और विरोधियों के खिलाफ सीबीआई, ईडी और आयकर विभाग का प्रयोग कर रहे हैं।”

उन्होंने कहा, “हम लोकतंत्र बचाना चाहते हैं। आज देश को बचाने के लिए सभी पार्टियों का एकसाथ आना लोकतांत्रिक मजबूरी है।”

विपक्षी पार्टियों से संगठित रहने का आह्वान करते हुए नायडू ने कहा, “हमें यह दिमाग में रखना होगा। मोदी को पूर्ण बहुमत दिया गया था। उन्होंने क्या किया? कुछ नहीं। भाजपा और मोदी यह पूछ कर कि आपका नेता कौन है, विपक्ष को बांटने का खेल खेल रहे हैं।”

नायडू ने कहा कि उनका यह विरोध प्रदर्शन राज्य के साथ किए गए अन्याय के खिलाफ, केंद्र को अपने वादों की याद दिलाने और आंध्र प्रदेश की ताकत का अहसास कराने के लिए है।

चंद्रबाबू ने प्रधानमंत्री को चेताया कि वह हमले बंद करें और वादों को पूरा करने के लिए तत्परता से काम करें, क्योंकि संसद सत्र में सिर्फ दो दिन ही बचे हैं। जो लोकसभा चुनाव से पूर्व अंतिम सत्र हो सकता है।

उन्होंने कहा, “अगर आप अपने किए वादों को पूरा नहीं करते हैं तो हम जानते हैं कि इसे कैसे पूरा करना है।”

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022