मोदी ने भारतीय विदेश सेवा के अधिकारियों के योगदान की सराहना की

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) दिवस के मौके पर विदेश सेवा से जुड़े अधिकारियों को बधाई दी। मोदी ?े देश सेवा एवं वैश्विक स्तर पर राष्ट्रीय हितों को आगे ले जाने में उनकी भूमिका की सराहना भी की।

आईएफएस भारतीय सिविल सेवकों की वाहिनी है, जो विदेश मंत्रालय में सेवारत होते हैं और राजनयिकों के रूप में देश का प्रतिनिधित्व करते हैं।

नौ अक्टूबर, 1946 को स्थापित आईएफएस ने शुक्रवार को अपने 74 वर्ष पूरे कर लिए हैं।

प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में अधिकारियों को बधाई देते हुए कहा, आईएफएस दिवस के मौके पर मैं सभी भारतीय विदेश सेवा अधिकारियों को बधाई देता हूं। देश सेवा में उनका कार्य और दुनियाभर में राष्?ट्रीय हितों को मजबूत करने के लिए उनकी सेवाएं सराहनीय हैं। वंदे भारत मिशन के दौरान उनके प्रयास और कोविड के समय हमारे और दूसरे देशों के नागरिकों की मदद के प्रयास स्?मरणीय हैं।

विदेश मंत्रालय के एक बयान में कहा गया है कि आजादी के बाद से पिछले सात दशकों में आईएफएस ने भारत को दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र एवं आज के आधुनिक राष्ट्र के रूप में देखा है।

मंत्रालय ने कहा कि यह देश की रक्षा की पहली पंक्ति के रूप में काम करता है और यह विदेशों में देश के आर्थिक हितों को देखने के साथ ही भारत की जीवंत संस्कृति को भी दशार्ता है।

मंत्रालय ने कोरोना महामारी के दौरान राजनयिकों की ओर से किए गए प्रयासों की सराहना भी की।

–आईएएनएस

एकेके/जेएनएस

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022