मोदी ने केरल के मंदिर में भारत के विकास, समृद्धि के लिए की प्रार्थना (लीड 2)

Follow न्यूज्ड On  

गुरुवायूर, 8 जून (आईएएनएस)| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को यहां के प्रसिद्ध श्री कृष्ण मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद कहा कि, उन्होंने मंदिर में भारत के विकास और समृद्धि के लिए प्रार्थना की है।

मोदी ने ट्वीट किया, “गुरुवायूर मंदिर दिव्य और भव्य है, इस प्रतिष्ठित मंदिर में भारत के विकास और समृद्धि के लिए प्रार्थना की।”

उन्होंने माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट पर 5,000 साल पुराने मंदिर की यात्रा के दौरान की कुछ तस्वीरे भी साझा की हैं।

प्रार्थना के बाद प्रधानमंत्री ने मंदिर के अधिकारियों के साथ केरल के राज्यपाल पी. सथाशिवम, केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री वी. मुरलीधरन, राज्य देवसोम मंत्री कडकंपल्ली सुरेंद्रन के साथ बैठक भी की।

मंदिर प्रशासन ने उन्हें धर्मस्थल की विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं के लिए करीब 450 करोड़ रुपये की लागत का एक ज्ञापन सौंपा है।

प्रधानमंत्री के आगमन पर मंदिर के पुजारियों ने पारंपरिक तरीके से उनका स्वागत किया।

भारतीय जनता पार्टी (केरल) की केरल इकाई के पूरे शीर्ष अधिकारी सहित, राज्यसभा सदस्य और सुपरस्टार सुरेश गोपी, जो पिछले महीने के आम चुनावों में त्रिचूर लोकसभा सीट से असफल रहे थे, मंदिर शहर में मौजूद थे।

मोदी ने सुबह ही कोच्चि से गुरुवायूर के लिए उड़ान भरी थी।

उन्होंने मंदिर परिसर में हाथ जोड़कर प्रवेश किया और ‘विष्णु सहस्रनाम’ के पाठ सहित विभिन्न अनुष्ठानों में भाग लिया।

इसके पहले 2008 में मोदी ने इस मंदिर का दौरा किया था जब वह दूसरी बार गुजरात के मुख्यमंत्री बने थे।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022