मोदी ने मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दी

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली, 15 जनवरी (आईएएनएस)| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को पोंगल, मकर संक्रांति और माघ बिहू के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी। मोदी ने ट्वीट किया, “पोंगल की बधाई। माघ बिहू के विशेष अवसर पर शुभकामनाएं। प्रकृति, परंपरा और संस्कृति के रंगों से भरे मंगल पर्व मकर संक्रांति की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।”

अंग्रेजी और तमिल में लिखे गए अपनी शुभकामना संदेश में उन्होंने कहा, “विश्व भर में, ऊर्जा से भरपूर तमिल समुदाय पोंगल मना रहा है। पोंगल की सभी को शुभकामनाएं। यह त्योहार सभी के जीवन में समृद्धि लाए। सभी को अच्छा स्वास्थ्य मिले।”

असमी और अंग्रेजी में अपनी माघ बिहू की शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा, “माघ बिहू इस पर्व पर आशा और समृद्धि का प्रतीक है। असम में सभी को विशेष रूप से मेरी बहनों और भाइयों को शुभकामनाएं। इस विशेष अवसर पर समाज में खुशी की भावना बढ़े।”

पोंगल दक्षिण भारत का कई दिनों तक मनाया जाने वाला पर्व है। यह फसलों का पर्व है, विशेषकर तमिल समुदाय में इसे मनाया जाता है। माघ बिहू भी पूर्वोत्तर भारत में मनाया जाने वाला फसलों का एक त्योहार है विशेष रूप से असम में मनाया जाता है जो हिंदी महीना माघ में कटाई के मौसम के अंत का प्रतीक है।

मकर संक्रांति सूर्य देव को समर्पित पर्व है। यह सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने को दर्शाता है।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022