मोदी ने मनमोहन सिंह को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली, 26 सितम्बर (आईएएनएस)| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिह को उनके जन्मदिन के अवसर पर शुभकामनाएं दी हैं और उनके दीर्घायु होने की कामना की है। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, “हमारे पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं। मैं उनके लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं।” 

प्रधानमंत्री मोदी, अमेरिका की एक हफ्ते की यात्रा पर हैं।

राज्यसभा के सदस्य व पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह गुरुवार को 87 साल के हो गए। अर्थशास्त्री और राजनीतिज्ञ मनमोहन सिंह, साल 2004 से 2014 तक प्रधानमंत्री रह चुके हैं।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। उन्होंने ट्वीट किया, “पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी को उनके जन्मदिन पर बधाई और हार्दिक शुभकामनाएं। मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी आयु की कामना करता हूं।”

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022