मोदी ने सियोल शांति पुरस्कार राशि को नमामि गंगे फंड को दान किया

Follow न्यूज्ड On  

सियोल, 22 फरवरी (आईएएनएस)| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शुक्रवार को सियोल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उन्होंने यह पुरस्कार भारत के लोगों को समर्पित किया और इसकी धनराशि को नमामि गंगे फंड में दान कर दिया। पुरस्कार ग्रहण करने के बाद अभार व्यक्त करते हुए मोदी ने कहा, “मेरा मानना है कि यह पुरस्कार मेरा नहीं, बल्कि भारत के लोगों का है। यह 1.3 अरब भारतीयों की शक्ति व कौशल से पांच सालों से कम समय में हासिल की गई भारत की सफलता का है व उनकी तरफ से मैं इसे विनम्रता से स्वीकार करता हूं और आभार व्यक्त करता हूं।”

उन्होंने कहा कि यह पुरस्कार उस दर्शन को मान्यता है, जिसने विश्व को वसुधैव कुटम्बम का संदेश दिया।

उन्होंने कहा, “यह उस संस्कृति के लिए है, जिसने युद्ध के मैदान में भी शांति का संदेश दिया। महाभारत में भगवान श्रीकृष्ण ने युद्ध के दौरान भगवद गीता का उपदेश दिया।”

प्रधानमंत्री ने कहा, “सियोल शांति पुरस्कार उस भूमि के लिए है जो हर जगह आकाश, अंतरिक्ष, सभी ग्रहों, प्रकृति में शांति की कामना करती है।”

उन्होंने कहा, “यह पुरस्कार उन लोगों के लिए है, जिन्होंने व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाओं से ऊपर समाज को रखा है। और मैं सम्मानित महसूस करता हूं कि यह मुझे इस साल मिला है, जब हम महात्मा गांधी की 150वीं जयंती मनाएंगे।”

पुरस्कार की राशि को नमामि गंगे फंड में दान देते हुए मोदी ने कहा, “मैं इस मौद्रिक पुरस्कार 200,000 डॉलर (एक करोड़ तीस लाख रुपये) की राशि को नमामि गंगे फंड में गंगा की सफाई के लिए दान करता हूं, जो लाखों लोगों की आर्थिक जीवनरेखा है।”

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022