मोदी ने विपक्ष की कोलकाता रैली को जनविरोधी बताया

Follow न्यूज्ड On  

सिलवासा (दादर और नगर हवेली), 19 जनवरी (आईएएनएस)| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को विपक्ष की कोलकाता में आयोजित महारैली पर तंज कसते हुए उसे जनविरोधी बताया। प्रधानमंत्री केंद्र शासित प्रदेश दादर और नगर हवेली में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विपक्ष का गठबंधन उनके खिलाफ नहीं, बल्कि भारत की जनता के खिलाफ है।

मोदी ने कहा, “वे सही तरीके से संगठित भी नहीं हुए हैं, लेकिन अपने हिस्से (सीटों) के लिए सौदेबाजी करने लगे हैं। वे अपने वजूद की रक्षा के लिए समर्थन चाहते हैं, लेकिन हम देश को आगे ले जाने के लिए आपका समर्थन चाहते हैं।”

उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ उनकी मुहिम से अनेक लोग नाराज हैं, लेकिन उनको इसकी कोई चिंता नहीं है, क्योंकि उन्होंने सार्वजनिक धन की लूट पर रोक लगाई है।

उन्होंने कहा कि उनकी कार्रवाइयों के विरोध में विपक्ष ने आगामी आम चुनाव के लिए महागठबंधन बनाया है।

मोदी ने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि लोकतंत्र का गला घोंटने वाले अब लोकतंत्र की रक्षा की बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का एकमात्र मकसद देश और देश की जनता के विकास के लिए काम करना है।

इससे पहले मोदी ने सिलवासा में मेडिकल कॉलेज की आधारशिला रखी।

प्रधानमंत्री ने पास ही स्थित हाजिरा में लार्सन एंड टुब्रो के आर्मर्ड सिस्टम कांप्लेक्स का उद्घाटन किया।

मोदी वहां से मुंबई रवाना होने वाले है, जहां वह देश का पहले भारतीय राष्ट्रीय सिने संग्रहालय का उद्घाटन करेंगे।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022