मोदी-शाह की गुमराह करने वाली राजनीति को झारखंड ने नकार दिया : गहलोत

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली, 23 दिसंबर (आईएएनएस)| राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार को कहा कि नए रुझान बताते हैं कि पहले महाराष्ट्र और हरियाणा के बाद अब झारखंड ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह की गुमराह करने वाली राजनीति को नकार दिया है क्योंकि लोग उनकी विभाजनकारी राजनीति से तंग आ चुके हैं। नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) और नागरिकों के राष्ट्रीय रजिस्टर (एनआरसी) पर विरोध जताने के लिए कांग्रेस पार्टी सत्याग्रह कर रही है। इसी में भाग लेने के लिए राष्ट्रीय राजधानी पहुंचे राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने यह बात कही।

पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों से गहलोत ने कहा, “महाराष्ट्र और हरियाणा चुनाव के दौरान पूरे देश में यह संदेश गया कि वे (मोदी व शाह) लोगों को राष्ट्रवाद, अनुच्छेद 370 के नाम पर गुमराह करते हैं। उनके अभियान का कोई एजेंडा नहीं है, जबकि राहुल गांधी आम नागरिकों के मुद्दों को उठाते हैं।”

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए राजस्थान के मुख्यमंत्री ने कहा कि चाहे वह महाराष्ट्र हो या हरियाणा, इन दोनों ही राज्यों ने उन्हें संदेश दिया कि उनका एजेंडा अब नहीं चलने वाला है।

उन्होंने कहा, “झारखंड के लोग दुखी थे और सभी को पता था कांग्रेस वहां जीतने जा रही है। उन्होंने झारखंड में अपने पूरे संसाधनों को इस्तेमाल किया लेकिन सोनिया गांधी का संदेश लोगों तक गया। यहां तक कि प्रधानमंत्री मोदी ने रामलीला मैदान से लोगों को गुमराह किया। लेकिन हमें झारखंड में स्पष्ट बहुमत मिला।”

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022