मोदी सरकार ने राज्यपालों को भाजपा महासचिव बना लिया है : स्टालिन

Follow न्यूज्ड On  

चेन्नई, 14 फरवरी | द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (द्रमुक) के अध्यक्ष एम.के.स्टालिन ने गुरुवार को कहा कि मोदी सरकार राज्यपालों को भाजपा महासचिवों के रूप में तब्दील कर रही है। इसके साथ ही उन्होंने पुडुचेरी के मुख्यमंत्री के प्रति समर्थन जताया, जो उपराज्यपाल किरण बेदी के आवास के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं। स्टालिन ने ट्वीट कर कहा, “पुडुचेरी में असामान्य राजनीतिक स्थिति के लिए उपराज्यपाल का जिम्मेदार होना असंवैधानिक है।”

उन्होंने कहा, “यह एक उदाहरण है कि भाजपा सरकार राज्यपालों को उनके पार्टी महासचिवों के रूप में तब्दील कर रही है। एक बार फिर, राज्यपाल के पद की जरूरत पर सवाल उठने लगे हैं।”

नारायणसामी और उनके पांच मंत्रियों का बेदी के आधिकारिक आवास के बाहर गुरुवार को दूसरे दिन भी प्रदर्शन जारी रहा।

नारायणसामी ने बुधवार को काली शर्ट और काली धोती पहनकर अपना विरोध शुरू किया था। वह बेदी के खिलाफ उनकी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की इजाजत नहीं देने को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं।

उनके मंत्रिमंडल के सहयोगी और द्रमुक के विधायक भी प्रदर्शन में उनका साथ दे रहे हैं।

नारायणसामी ने पूर्व आईपीएस अधिकारी बेदी पर पुडुचेरी सरकार के रोजमर्रा के काम में दखल देने का आरोप लगाया है।

This post was last modified on February 14, 2019 3:57 PM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022