मोदी, ठाकरे ने शरद पवार को जन्मदिन की बधाई दी

Follow न्यूज्ड On  

मुंबई, 12 दिसम्बर (आईएएनएस)| राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अध्यक्ष शरद पवार को उम्र के 80वें साल में प्रवेश करने पर गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शुभकामनाएं दी। मोदी ने ट्वीट किया, “शरद पवार जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। उनकी लंबी उम्र व स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करता हूं।”

वहीं ठाकरे ने पवार को एक संदेश में दीर्घायु व स्वस्थ जीवन की शुभकामनाएं देते हुए उन्हें ‘महा विकास अघाड़ी सरकार का पथ प्रदर्शक प्रकाश’ बताया।

वहीं शीर्ष कांग्रेसी नेता जैसे पार्टी के राज्य अध्यक्ष व मंत्री बालासाहेब थोरात, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण, मुंबई के पूर्व पार्टी अध्यक्ष संजय निरूपम और अन्य नेताओं ने भी पवार को स्वस्थ जीवन की शुभकामनाएं दी।

राकांपा ने पवार के जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए मुंबई में एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसे किसानों के कल्याण, शिक्षा और अन्य पहलों को समर्पित किया गया है।

कार्यक्रम की शुरुआत वाईबी चव्हाण सेंटर के बाहर लेजिम नृत्य, ढोल-नगाड़ों के बीच फूलों और गुलालों की बारिश के साथ हुई।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022