मोदी विवादास्पद हेडलाइन के साथ टाइम पत्रिका के कवर पर

Follow न्यूज्ड On  

 नई दिल्ली, 10 मई (आईएएनएस)| अमेरिकी समाचार पत्रिका ‘टाइम’ ने विवादास्पद हेडलाइन के साथ 20 मई के अंतर्राष्ट्रीय संस्करण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने कवर पर स्थान दिया है। इससे पूरे भारत में चुनाव के बीच विवाद पैदा हो सकता है।

 पत्रिका ने अपने कवर पर मोदी को ‘इंडियाज डिवाइडर इन चीफ(भारत को बांटने वाला प्रमुख)’ बताया है। कवर पेज की दूसरी हेडलाइन में प्रधानमंत्री को ‘मोदी द रिफॉर्मर(मोदी एक सुधारक)’ बताया गया है।

‘इंडियाज डिवाइडर इन चीफ’ संभवत: पत्रिका की कवर स्टोरी है, जिसे आतिश तासीर ने लिखा है। इसका शीर्षक ‘क्या दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र मोदी सरकार के और पांच साल को झेल सकता है’ है।

आलेख के अनुसार, इसमें प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के धर्मनिरपेक्ष विचार की मोदी के तहत मौजूदा ‘तनाव’ से तुलना की गई है, जिन्होंने ‘हिंदुओं और मुस्लिमों के बीच भाईचारे की भावना को बढ़ावा देने की इच्छा का प्रदर्शन नहीं किया है।’

इसके अलावा आलेख में 2002 गुजरात दंगों का जिक्र किया गया है, जिसमें कईयों की जान गई थी।

पूरा आलेख हिंदू-मुस्लिम संबंधों पर आधारित है और मोदी पर हिंदू समर्थक होने का आरोप लगाया गया है।

यह पहली बार नहीं है जब टाइम ने मोदी के बारे में आलोचनात्मक रुख अपनाया है। इससे पहले 2012 में प्रकाशित एक आलेख में उन्हें विवादास्पद, महत्वाकांक्षी और चालाक राजनेता कहा गया था।

इस आलेख में कांग्रेस की भी आलोचना की गई है, जिसमें कहा गया है कि कांग्रेस के पास वंशवाद की राजनीति के अलावा काफी कम चीजें हैं। आलेख में मोदी को विपक्षियों के ‘कमजोर’ होने की वजह से ‘भाग्यशाली’ बताया गया है।

इस आलेख पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस ने कहा कि इसमें कोई आश्चर्य नहीं कि मोदी के शासनकाल में, भारत ने अल्पसंख्यकों को पीट-पीट कर मार डालने की शर्मनाक कृत्य को देखा, जबकि इसपर भाजपा ने लगातार शातिराना चुप्पी साधे रखी।

कांग्रेस प्रवक्ता संजय झा ने आईएएनएस से कहा, “मोदी ने 2019 में अपने हिंदुत्व अभियान को बेशर्मी से शुरू कर दिया। उन्होंने ध्रुवीकरण के लिए वायनाड को हिंदू अल्पसंख्यक सीट बता दिया, जहां से राहुल गांधी चुनाव लड़ रहे हैं।”

उन्होंने कहा, “भोपाल से साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को भाजपा उम्मीदवार के रूप में खड़ा करके मोदी ने स्पष्ट संदेश दे दिया कि वह हिंदू राष्ट्र के आरएसएस के एजेंडे के समर्थन में हैं।”

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022