MP: CAA समर्थन रैली के दौरान महिला डिप्टी कलेक्टर पर हमला मामले में 2 के खिलाफ FIR, एक गिरफ्तार

Follow न्यूज्ड On  

मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में नागारिकता संशोधन कानून (CAA) के समर्थन में निकाली गई रैली के दौरान डिप्टी कलेक्टर प्रिया वर्मा के बाल खींचने और उनसे हाथापाई के आरोप में दो लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया गया है।

भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा कल राजगढ़ में आयोजित प्रदर्शन के दौरान धारा -144 के उल्लंघन के लिए एफआइआर दर्ज की गई है। इस एफआइआर में 124 लोगों का नाम है। 17 लोग अभी तक गिरफ्तार हो गए हैं। पुलिस के अनुसार, क्षेत्र में धारा 144 लागू होने के कारण रैली के लिए अनुमति नहीं दी गई थी। भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं ने बिना अनुमति के रैली की।

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सीएए (CAA) के समर्थन में रविवार को राजगढ़ में बीच सड़क पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान उन्हें रास्ते से हटाने पहुंचे प्रशासन के अधिकारियों के साथ बीजेपी कार्यकर्ताओं की झड़प हो गई। इस दौरान एक प्रदर्शनकारी ने डिप्टी कलेक्टर प्रिया वर्मा के बाल खींच दिए।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, जब पुलिस ने बीजेपी कार्यकर्ताओं को समझाने की कोशिश की तो वे लोग उनसे भी भिड़े गए। कार्यकर्ता कानून के समर्थन में रोड पर ही बैठ गए और प्रदर्शन करने लग गए। इससे सड़क पर दोनों तरफ से भारी जाम लग गया था। प्रदर्शनकारियों को रोकने और रास्ता खाली कराने मौके पर राजगढ़ की डिप्टी कलेक्टर प्रिया वर्मा पुलिस बल के साथ पहुंची। पुलिस बल प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश कर रहा था और बीचे रास्ते में प्रदर्शन कर रहे लोगों को वहां से हटा रहा था। इसी दौरान डिप्टी कलेक्टर प्रिया वर्मा एक प्रदर्शनकारी को थप्पड़ मारने लगीं। इसी बीच भीड़ में किसी प्रदर्शनकारी ने डिप्टी कलेक्टर प्रिया वर्मा के बाल खींच दिए।

This post was last modified on January 20, 2020 10:58 AM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022