MP: भाजपा विधायक मनोहर ऊंटवाल का निधन

Follow न्यूज्ड On  

भोपाल | मध्य प्रदेश के मालवा आगर जिले से विधायक मनोहर ऊंटवाल (Manohar Untwal) का गुरुवार की सुबह निधन हो गया। भारतीय जनता पार्टी (BJP) विधायक ऊंटवाल (53) का गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में इलाज चल रहा था। ऊंटवाल के निधन पर कई नेताओं ने शोक व्यक्त किया है। भाजपा सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, विधायक ऊंटवाल ने गुरुवार सुबह मेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली। ब्रेन हेम्ब्रेज के कारण वे पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे।

भाजपा के राष्टीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर कहा, “भाजपा के प्रदेश महामंत्री, पूर्व सांसद, पूर्व मंत्री, आगर से विधायक और अत्यंत लोकप्रिय नेता, जो सहज, सरल और समर्पित व्यक्तित्व के धनी थे, मनोहर ऊंटवाल जी अब इस दुनिया में नहीं रहे।”

चौहान के अनुसार, “आज ही सवेरे मनोहर ऊंटवाल ने दिल्ली के मेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके असमय निधन से मध्यप्रदेश की जनता ने अपने प्रिय सेवक को खोया है। उनका पूरा जीवन प्रदेश एवं देशवासियों की सेवा में समर्पित रहा। उनका निधन पूरे मध्यप्रदेश की क्षति है।”

ऊंटवाल से अपने रिश्तों का जिक्र करते हुए चौहान ने कहा, “मनोहर ऊंटवाल मेरे व्यक्तिगत मित्र थे, भाई थे, निकट सहयोगी थे। भाजपा ने अपने प्रिय कार्यकर्ता को खोया है और मैंने अपने व्यक्तिगत मित्र को। भगवान उनके परिवार को यह असहय वेदना सहने की शक्ति दे। ‘बड़े गौर से सुन रहा था जमाना, तुम ही सो गए दास्तां कहते-कहते।”

This post was last modified on January 30, 2020 11:02 AM

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022