मप्र भाजयुमो ने चलाया सेल्फी विद मास्क अभियान

Follow न्यूज्ड On  

भोपाल, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश में भारतीय जनता युवा मोर्चा ने कोरोना महामारी के बचाव के लिए आवश्यक मास्क लगाने को प्रोत्साहित करने के मकसद से ‘सेल्फी विद मास्क’ और ‘सेल्फी विद वीडियो’ अभियान चलाया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी से मास्क लगाने का आह्वान किया है। इसके प्रति सभी वर्गो को प्रोत्साहित करने के लिए मंगलवार को मध्यप्रदेश में भाजयुमो ने ‘सेल्फी विद मास्क’ और ‘सेल्फी विद वीडियो’ अभियान चलाया। इस अभियान की शुरुआत प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश अध्यक्ष वी.डी. शर्मा ने मास्क लगाकर की।

भाजयुमो के अध्यक्ष अभिलाष पांडे ने बताया कि युवा मोर्चा इस अभियान के लिए पंचायत और वार्डो में लोगों को जागरूक कर रहा है। सोशल मीडिया पर अभियान के लिए ‘सेल्फी विद मास्क’ और ‘सेल्फी विद वीडियो’ अभियान चलाया, जिसमें एक हैशटैग है, और उसका भी उपयोग सोशल साइट्स पर बहुत बड़ी संख्या में लोग कर रहे हैं।

–आईएएनएस

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022