मप्र चुनाव : कांग्रेस ने अपनाई ‘संघ’ की तरकीब!

Follow न्यूज्ड On  

भोपाल, 21 नवंबर (आईएएनएस)| मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव मुद्दा और लहर विहीन है। यही कारण है कि भारतीय जनता पार्टी के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) को मोर्चा संभालना पड़ा है, तो कांग्रेस ने संघ के अंदाज में घर-घर और समूहों के बीच पहुंचकर अपनी बात कहने का अभियान तेज कर दिया है।

राज्य में एक बड़ा वर्ग नोटा पर मतदान करने का अभियान चलाए हुए है। इससे भाजपा की मुश्किलें बढ़ी हैं। अभियान को रोकने के लिए आरएसएस ने नोटा पर वोट न देने की अपील करने के साथ अभियान चला रखा है और सबसे अपील की जा रही है कि वे नोटा के बजाय जिस भी उम्मीदवार को चाहें वोट दें। संघ को लगता है कि नोटा में जो वोट जाएगा, वह भाजपा के हिस्से का होगा, लिहाजा किसी तरह इसे रोका जाए।

संघ के एक पदाधिकारी ने नाम न जाहिर करने की शर्त पर बताया, “राज्य में चुनाव में वोट बेकार न जाए, इसलिए संघ मतदान का प्रतिशत बढ़ाने का अभियान चला रहा है। सभी को सलाह दी जा रही है कि वे नोटा पर वोट करने से बचें, क्योंकि अगर वे ऐसा करेंगे तो उनका वोट ही बेकार जाएगा। सभी से अपील की जा रही है कि मतदान अवश्य करें, किसी भी उम्मीदवार या दल को।”

संघ के इस पदाधिकारी ने यह भी स्वीकारा है कि नोटा में बहुतायत में वोट उस वर्ग का जाएगा, जो भाजपा के समर्थक हैं।

एक तरफ जहां भाजपा के लिए परोक्ष रूप से संघ ने काम शुरू कर दिया है, वहीं कांग्रेस भी घर-घर और समूहों के बीच पहुंचकर अपना पक्ष रख रही है। कांग्रेस के कुछ नेता प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में कई दिनों से गलियों, घर-घर और दुकान-दुकान घूम रहे हैं। साथ ही भाजपा की केंद्र सरकार की नीतियों और प्रदेश सरकार के प्रशासन की खामिया गिना रहे हैं।

राज्य के बीना, खुरई और करैरा विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन गली-गली घूमते नजर आ जाते हैं। वह बड़ी सभाओं के बजाय घरों और दुकानों में पहुंचकर कांग्रेस को वोट देने की अपील कर रहे हैं। वह व्यापरियों को जहां जीएसटी, नेाटबंदी से हुए नुकसान को गिना रहे हैं, तो समाज में बंटवारे की साजिश रचने का भाजपा पर आरोप लगा रहे हैं। जैन व्यापारी वर्ग से आते हैं और पार्टी उनका उपयोग इस वर्ग में अपनी पैठ बनाने में कर रही है।

जैन ने आईएएनएस से कहा कि ऐसा नहीं है कि वह सभाएं नहीं कर रहे हैं, सभाएं तो कर ही रहे हैं, लेकिन उनका जोर समाज के प्रमुख वर्गो से सीधे संवाद करना है, लिहाजा वह घर-घर, समूहों और व्यापारियों के बीच पहुंचकर भाजपा सरकार द्वारा हर वर्ग को मुसीबत में डालने की योजनाओं का ब्यौरा दे रहे हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने वादे तो खुशहाली के किए थे, मगर जीवन को मुसीबतों भरा बना दिया है।

भाजपा प्रदेश में घर-घर पहुंचकर आज कमल दीपावली मना रही है। पार्टी उपाध्यक्ष प्रभात झा का कहना है कि भाजपा के कार्यकर्ता एक करोड़ से ज्यादा परिवारों तक पहुंचकर दीपावली मनाने वाले हैं।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022