मप्र : गाय गोहरी पर्व पर ग्वालों के ऊपर से गुजरी गाएं

Follow न्यूज्ड On  

 झाबुआ, 8 नवंबर (आईएएनएस)| मध्यप्रदेश के आदिवासी अंचल में गाय गोहरी पर्व पूरी उत्साह और उमंग से मनाया गया।

  जगह-जगह गायों की पूजा की गई वहीं पुरातन मान्यता के मुताबिक, लोगों के ऊपर से भी गायों को निकाला गया। कहा जाता है कि यह पर्व गाय और ग्वाला के रिश्तों के इजहार का पर्व है। झाबुआ जिले में जगह-जगह गाय गोहरी पर्व मनाया गया। गोवर्धननाथ मंदिर के सामने विशेष आयोजन हुआ। इसके अलावा कई स्थानों पर गायों की पूजा की गई, वहीं पेटलावद में ग्वालाओं के उपर से गायों को गुजारा गया।

यहां एक दर्जन से ज्यादा लोग बीच सड़क पर एक स्थान पर लेट गए और सामने से कई गायों के समूह को लाया गया, गायों का यह समूह इन सड़क पर लेटे लोगों के उपर से निकल गया।

स्थानीय लोग बताते हैं कि गाय गोहरी पर्व गाय और ग्वाला के रिश्तों पर आधारित है। ये दोनों के आत्मीय रिश्तों को जाहिर करने का पर्व है। यही कारण है कि ग्वाला गायों को अपने ऊपर से गुजारते हैं। गोवर्धन पूजा के मौके पर गायों को विशेष तौर पर सजाया जाता है, उनकी पूजा-अर्चना होती है और उसके बाद इन गायों को ग्वाला अपने ऊपर से गुजारते हैं।

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022