मप्र : झाबुआ के लिए उम्मीदवार की घोषणा के साथ भाजपा में विरोध शुरू

Follow न्यूज्ड On  

भोपाल, 30 सितंबर (आईएएनएस)| मध्य प्रदेश की झाबुआ विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए उम्मीदवार घोषित किए जाने के साथ ही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में विरोध शुरू हो गया है। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के पूर्व पदाधिकारी कल्याण डामोर ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। भाजपा ने आगामी 21 अक्टूबर को होने वाले झाबुआ विधानसभा के उपचुनाव के लिए युवा मोर्चा के अध्यक्ष भानु भूरिया को उम्मीदवार बनाया है। भूरिया के नाम की घोषणा के बाद कई नेताओं ने विरोध शुरू कर दिया है। यहां के अनुसूचित जनजाति मोर्चा के पूर्व पदाधिकारी कल्याण डामोर ने पार्टी जिलाध्यक्ष को अपना इस्तीफा भेज दिया है।

डामोर का आरोप है कि पार्टी में लगातार उनकी उपेक्षा हो रही है, जिसके कारण वह पार्टी छोड़ रहे हैं।

भाजपा की प्रदेश इकाई के मुख्य प्रवक्ता डॉ. दीपक विजयवर्गीय का कहना है कि “कई लोगों की महत्वाकांक्षाएं होती हैं, जिसे वे पूरा करना चाहते हैं। जहां तक इस्तीफा देने की बात है तो इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा।”

उन्होंने आगे कहा, “भाजपा यह चुनाव वर्तमान की राज्य सरकार की विफलताओं, वादा खिलाफी और गवर्नेस के पूरी तरह फेल होने के मुद्दे के साथ केंद्र सरकार द्वारा किए गए कार्यो को लेकर जनता के बीच जाएगी। राज्य सरकार ने किसानों की कर्जमाफी, युवाओं से वादे किए, मगर हुआ कुछ नहीं। सब वसूली में लगे हैं। चाहे सड़कें हों, स्वास्थ्य सेवाएं हों, सबका बुरा हाल है।”

वहीं, कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अजय यादव का कहना है कि “बीते नौ माह में सर्वहारा वर्ग के लिए किए गए कामों को लेकर कांग्रेस चुनाव मैदान में जाएगी, कांग्रेस ने सशक्त उम्मीदवार को मैदान में उतारा है। दूसरी ओर भाजपा ने एक डमी उम्मीदवार पर दांव लगाया है। यह चुनाव कांग्रेस आसानी से जीतेगी, क्योंकि पिछले चुनाव में जेवियर मेढ़ा ने बगावत कर निर्दलीय के रूप में चुनाव लड़ा था। अब वह कांग्रेस में वापस आ गए हैं। भाजपा में उम्मीदवार घोषित होने के साथ भगदड़ मचने लगी है और नेता पार्टी से इस्तीफा भी देने लगे हैं।”

ज्ञात हो कि, झाबुआ में उपचुनाव के लिए 21 अक्टूबर को मतदान होने वाला है। जी. एस. डामोर के सांसद चुने जाने के कारण यहां उपचुनाव हो रहा है। कांग्रेस ने पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया को उम्मीदवार बनाया है।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022