भोपाल, 13 जून (आईएएनएस)| मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के अधिकांश हिस्सों में बीते 24 घंटों के दौरान हवाओं के चलने और बौछारें पड़ने से तापमान में गिरावट आई है।
राज्य में गुरुवार की सुबह से मौसम साफ है और तेज धूप निकली है। उमस का असर है, मगर बीते दिनों के मुकाबले मौसम के तेवर कुछ नरम है। बीते 24 घंटों के दौरान चली हवाओं के बीच बौछारें पड़ने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, समुद्री तूफान ‘वायु’ का प्रदेश पर असर है, अरब सागर की ओर से आ रही हवाओं के साथ नमी के आने से तापमान में गिरावट आई है। कई हिस्सों में धूल भरी आंधी चली, बौछारें पड़ी और बारिश हुई। प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान 46.2 डिग्री सेल्सियस दमोह में दर्ज किया गया।
राज्य के मौसम में बदलाव आ रहा है। गुरुवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 30.5 डिग्री, इंदौर का 26.4 डिग्री, ग्वालियर का 25.6 डिग्री और जबलपुर का 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
वहीं, बुधवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 43.7 डिग्री, इंदौर का 41.5 डिग्री, ग्वालियर का 38.3 डिग्री और जबलपुर का 45.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…
इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…
अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।
पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना
KBC 14 Play Along 23 September, Kaun Banega Crorepati 14, Episode 36: प्रसिद्ध डिजाइनर्स चार्ल्स…
राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…