भोपाल, 1 अप्रैल (आईएएनएस)| मध्य प्रदेश में धीरे-धीरे गर्मी का असर बढ़ रहा है। राज्य के कई जिलों में लू ने असर दिखाना शुरु कर दिया है। तापमान 44 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है।
राजधानी भोपाल सहित अधिकांश हिस्सों में सोमवार की सुबह से मौसम साफ है और तेज धूप निकली हुई है। मौसम के तेवर इतने तल्ख है कि सुबह से ही पसीना आने लगा है।
मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के उत्तर-पश्चिम हिस्से में बने चक्रवात से जरुर कुछ हिस्सों के तापमान में गिरावट आई है, मगर गर्मी का असर कम नहीं हुआ है। बीते 24 घंटों के दौरान खरगोन सबसे गर्म रहा, जहां तापमान 44.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य के 10 से ज्यादा जिलों में लू का असर है।
राज्य में गर्मी धीरे-धीरे अपना असर दिखाने लगी है। सोमवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री, इंदौर का 20.9 डिग्री, ग्वालियर का 18.5 डिग्री और जबलपुर का 22.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
वहीं रविवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री, इंदौर का 38.5 डिग्री, ग्वालियर का 37 डिग्री और जबलपुर का 40.3 डिग्री सेल्सियस रहा।
नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…
इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…
अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।
पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना
KBC 14 Play Along 23 September, Kaun Banega Crorepati 14, Episode 36: प्रसिद्ध डिजाइनर्स चार्ल्स…
राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…