मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौड़ के निधन पर नेताओं ने जताया दुख

Follow न्यूज्ड On  

नई दिल्ली, 21 अगस्त (आईएएनएस)| मध्यप्रदेश (मप्र) के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता बाबूलाल गौड़ के निधन पर राजनेताओं ने शोक व्यक्त किया है।

नेताओं ने ट्विटर पर शोक संदेश लिखते हुए गौड़ के योगदान को याद किया। बाबूलाल गौड़ का बुधवार को लंबी बीमारी के बाद एक अस्पताल में निधन हो गया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, “बाबूलाल गौड़ जी का लंबा राजनीतिक जीवन जनता-जनार्दन की सेवा में समर्पित था। जनसंघ के समय से ही उन्होंने पार्टी को मजबूत और लोकप्रिय बनाने के लिए मेहनत की। मंत्री और मुख्यमंत्री के रूप में मध्यप्रदेश के विकास के लिए किए गए उनके कार्य हमेशा याद रखे जाएंगे। बाबूलाल गौड़ जी के निधन से गहरा दु:ख हुआ। ईश्वर शोक संतप्त परिवार को दु:ख की इस घड़ी में धैर्य और संबल प्रदान करे। ओम शान्ति!”

इसके अलावा केंद्रीय मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह, पीयूष गोयल के साथ ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी उनके निधन पर दुख व्यक्त किया।

अमित शाह ने कहा, “उन्होंने आपातकाल का कड़ा विरोध किया, जिसके लिए उन्हें 19 महीने की जेल हुई थी।”

राजनाथ सिंह ने कहा, “वह सरकार और भाजपा में विभिन्न पदों पर रहे एक कुशल संगठक और मेहनती प्रशासक थे।”

मध्यप्रदेश कांग्रेस और पार्टी के वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी अपनी संवेदना व्यक्त की।

कांग्रेस प्रवक्ता शोभा ओझा ने कहा, “गौड़ का निधन राज्य में एक राजनीतिक युग का अंत है। वह एक हंसमुख, सामाजिक और ईमानदार नेता थे।”

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022