मप्र : केंद्रीय दल बाढ़ से नुकसान का जायजा लेगा

Follow न्यूज्ड On  

भोपाल, 16 (आईएएनएस)| मध्य प्रदेश में भारी बारिश के कारण बने बाढ़ के हालात से बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है। राज्य सरकार राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई है। इस बीच केंद्र सरकार ने भी नुकसान का आंकलन करने के लिए एक दल भेजने का आश्वासन दिया है। राज्य में बीते दिनों हुई बारिश के बाद बाढ़ के हालात बन गए हैं। इसके कारण बड़े पैमाने पर फसलों और संपत्तियों को नुकसान हुआ है। राज्य में 45 हजार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रखा गया है। बाढ़ से हुए फसलों के नुकसान का राजस्व और कृषि विभाग जायजा ले रहा है।

मुख्यमंत्री कमलनाथ ने राज्य सरकार द्वारा राहत और बचाव कार्य के लिए किए जा रहे प्रयासों का ब्यौरा देते हुए केंद्र सरकार से तत्काल प्रारम्भिक आंकलन के लिए अध्ययन दल भेजने का आग्रह किया, जिस पर केन्द्र ने एक अंतरमंत्रालयी दल शीघ्र भेजने का आश्वासन दिया है।

राज्य के 36 जिले भारी बारिश और बाढ़ से प्रभावित हैं। इसके चलते बाढ़ प्रभावित जिलों को 100 करोड़ रुपये की सहायता दी गई है, ताकि प्रभावितों के रहने, खाने तथा अन्य नुकसान की भरपाई की जा सके। आपदा और बचाव कार्य पर 325 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं।

राज्य में सबसे बुरे हालात मालवा निमांड के इलाकों के हैं। सरदार सरोवर बांध का जलस्तर बढ़ने से अलिराजपुर, धार और बड़वानी जिले में तथा गांधी सागर के बांध के पानी से मंदसौर और नीमच जिले को भारी नुकसान हुआ है।

सरकारी आंकड़ों के अनुसार, राज्य में बाढ़ से 200 से ज्यादा लोगों, 630 से ज्यादा जानवरों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा 230 से ज्यादा मकान पूरी तरह ध्वस्त हो चुके हैं, जबकि लगभग 10 हजार मकानों को आंशिक नुकसान पहुंचा है।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022