मप्र की जनता को गुमराह कर रही भाजपा सरकार : कांग्रेस

Follow न्यूज्ड On  

 भोपाल, 21 अक्टूबर (आईएएनएस)| मध्यप्रदेश में भाजपा सत्तारूढ़ द्वारा शुरू किए गए ‘भविष्य का संदेश, समृद्ध मध्यप्रदेश’ अभियान पर तंज कसते हुए कांग्रेस ने कहा कि जनता को 15 साल का हिसाब देने की बजाय भाजपा सरकार आइडिया मांगकर जनता को गुमराह करने में लगी है।

  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने रविवार को एक बयान जारी कर भाजपा के ‘समृद्ध मध्यप्रदेश अभियान’ को प्रदेश की जनता के साथ बड़ा धोखा व मजाक बताते हुए कहा कि प्रदेश की 15 वर्ष की भाजपा सरकार चुनावी माह में अपने कामों का हिसाब-किताब देने की बजाय, सुझाव व आइडिया मांगकर एक बार फिर प्रदेश की जनता को गुमराह करने की तैयारी में लग गई है।

उन्होंने कहा, “जुमले व नारे गढ़ने में माहिर भाजपा कभी बीमारू, कभी विकसित, कभी विकासशील और अब ‘समृद्ध मध्यप्रदेश’ का नारा गढ़कर एक बार फिर झूठ की बैसाखियों के सहारे चुनावी वैतरणी पार करने का प्रयास कर रही है।”

कमलनाथ ने कहा कि किसी भी राज्य की सरकार को प्रदेश का विकास करने के लिए पांच वर्ष का समय काफी होता है, लेकिन प्रदेश की जनता ने राज्य की भाजपा सरकार को पूरे 15 वर्ष विकास करने के लिए दिए, लेकिन इन 15 वर्षो में भी यह प्रदेश विकास की दृष्टि से देश में अव्वल नहीं आया।

नेता प्रतिपक्ष अजय सिह ने भाजपा के अभियान पर कहा कि 15 साल तक स्वíणम, विकसित और समृद्ध मध्यप्रदेश को बीमारू राज्य से बाहर निकाल देने का दावा मुख्यमंत्री शिवराज सिह चौहान करते रहे तो फिर अब यह कौन सा मध्यप्रदेश बनाने का अभियान है।

उन्होंने कहा, “छोटे जुमलेबाज हार के डर से दिन में सपने दिखाने का जो प्रयास कर रहे हैं, जनता उनकी हकीकत जान चुकी है।”

अजय सिह ने कहा कि यह प्रदेश को समृद्ध बनाने का नहीं, बल्कि जनता को एक बार फिर धोखा देने का आइडिया है। पिछले 15 साल से मुख्यमंत्री शिवराज प्रदेश को ठग रहे हैं, जनता को धोखा दे रहे हैं।

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022