मप्र की मासूम की हरियाणा में दुष्कर्म के बाद हत्या, शिवराज ने जताया दुख

Follow न्यूज्ड On  

भोपाल, 22 दिसंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के दमोह जिले की मासूम बच्ची की हरियाणा के झज्जर में दुष्कर्म के बाद नृशंस हत्या कर दी गई। इस घटना पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दुख व्यक्त करते हुए दोषी को कड़ी सजा दिए जाने की पैरवी करते हुए प्रभावित परिवार को चार लाख रुपए की आर्थिक मदद का ऐलान किया है।

मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के झज्जर में मध्य प्रदेश के दमोह जिले का परिवार रहता है, पांच साल की मासूम का 20 दिसंबर को पांचवां जन्म दिन था। उसी दिन आरोपी विनोद ने उसे घर से अगवा किया और अपने घर ले जाकर मासूम से दुष्कर्म किया और निर्ममतापूर्वक हत्या कर दी। इस वारदात को अंजाम तब दिया गया जब बालिका घर के अंदर से चीखती रही और बच्ची के माता-पिता घर के बाहर असहाय खड़े रहे। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हरियाणा के झज्जर में एक मासूम बच्ची के साथ हुई दरिंदगी की घटना को हृदय विदारक बताते हुए इसकी निंदा की। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि पीड़िता से किए गए बर्ताव के दोषी को कड़ी से कड़ी सजा देने की जरूरत है। उन्होंने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर खट्टर से चर्चा की। खट्टर ने आश्वस्त किया कि अपराधी को सख्त सजा दी जाएगी।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्रभावित परिवार को मप्र सरकार की ओर से 4 लाख रुपए की सहायता राशि दी जा रही है। प्रभावित परिवार को आवश्यक मदद के साथ ही न्याय भी दिलवाया जाएगा।

बताया गया है कि मध्य प्रदेश का पुलिस दल भी हरियाणा जा रहा है। दल झज्जर रवाना हो गया है।

–आईएएनएस

एसएनपी-एसकेपी

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022