मप्र को पश्चिम बंगाल बनाने पर तुली है कांग्रेस : शिवराज

Follow न्यूज्ड On  

भोपाल, 20 मई (आईएएनएस)| मध्य प्रदेश के इंदौर में भाजपा कार्यकर्ता नेमीचंद तंवर की हत्या पर पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान ने राज्य की बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर सोमवार को सवाल उठाया और कहा कि कांग्रेस मध्य प्रदेश को पश्चिम बंगाल बनाने पर तुली है।

चौहान ने संवाददाताओं से कहा, “कांग्रेस मध्य प्रदेश को पश्चिम बंगाल बनाने पर तुली है। पराजय सुनिश्चित है, इससे बौखलाकर अब कांग्रेस हिंसा का सहारा ले रही है। यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई है। सांवेर के पालिया गांव में हमारे कार्यकर्ता नेमीचंद तंवर को गोली मार दी गई। उन्हें सिर्फ इसलिए गोली मारी गई, क्योंकि उन्होंने भाजपा को वोट दिया था, भाजपा के लिए काम किया था। उनकी पत्नी घायल हैं, उनके बच्चे घायल हैं।”

चौहान ने आगे कहा, “मैं मुख्यमंत्री और तुलसी सिलावट को, जिन्होंने यह गुंडागर्दी कराई है, यह चेतावनी देना चाहता हूं कि हत्याओं का खेल, हिंसा का यह खेल मध्य प्रदेश की धरती पर आरंभ न करें। मध्य प्रदेश शांति का टापू रहा है हमेशा। जो हत्यारे हैं, उन्हें तत्काल गिरफ्तार किया जाए। उन्हें सजा दिलाने की व्यवस्था करें। साथ ही सुनिश्चित करें कि दोबारा ऐसी घाटना नहीं हो, वर्ना मैं स्वयं और भाजपा सड़क पर उतरेगी।”

ज्ञात हो कि इंदौर के पालिया गांव में भाजपा कार्यकर्ता नेमीचंद तंवर (60) की रविवार शाम गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या का आरोप कांग्रेस कार्यकर्ता अरुण शर्मा पर है, जिन्हें राज्य सरकार के मंत्री तुलसी सिलावट का करीबी बताया जा रहा है। शर्मा पर आरोप है कि उन्होंने नेमीचंद को सिर्फ इसलिए गोली मार दी, क्योंकि वह भाजपा के लिए काम कर रहे थे।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022