मप्र में भाजपा 9 और कांग्रेस 1 सीट जीती

Follow न्यूज्ड On  

भोपाल 10 नवंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में 28 विधानसभा क्षेत्रों मतगणना का दौर जारी है। अब तक 10 नतीजे आए है उनमें भाजपा ने नौ सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं 10 सीटों पर बढ़त हासिल की है। कांग्रेस एक सीट जीत चुकी है और आठ पर आगे चल रही है।

निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार भाजपा ने मांधाता से भाजपा के नारायण सिंह पटेल ने कांग्रेस उम्मीदवार उत्तम पाल को 22129 वोटों की अंतर से शिकस्त दी है। इसी तरह सुवासरा से मंत्री हरदीप सिंह डंग ने कांग्रेस प्रत्याशी राकेश पाटीदार को 29404 से हराया है। इसके अलावा भाजपा के बमौरी से महेंद्र सिंह सिसौदिया, अशोक नगर से जजपाल सिंह जज्जी, मुंगावली से बृजेंद्र सिंह यादव, अनूपपुर से बिसाहू लाल सिंह, सांची से डॉ. प्रभुराम चौधरी, बदनावर से राज्यवर्धन सिंह दत्तीगांव, नेपानगर से सुमित्रा कास्डेकर ने जीत दर्ज की है।

भाजपा जहां एक ओर नौ सीटें जीत चुकी है और दूसरी ओर 10 सीटों पर बढ़त बनाए है। इसके अलावा ब्यावरा से कांग्रेस के रामचंद्र दांगी ने कांग्रेस के उम्मीदवार नारायण सिंह पंवार 12102 वोटों के अंतर से परास्त किया है। इसके अलावा आठ सीटों पर कांग्रेस आगे चल रही है।

–आईएएनएस

एसएनपी/एएनएम

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022