मप्र में भाजपा राजनाथ की मौजूदगी में आज चुनेगी नेता

Follow न्यूज्ड On  

भोपाल 7 जनवरी (आईएएनएस)| मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के चयन के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में जोर आजमाइश का दौर जारी है। यही कारण है कि पार्टी को गृहमंत्री राजनाथ सिंह को बैठक में चर्चा कर आम राय बनाने के लिए भेजा जा रहा है। नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक में आज शाम को नेता चुना जाएगा।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने बताया कि भाजपा के सभी नवनिर्वाचित विधायकों की आवश्यक बैठक आज शाम पांच बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय पंडित दीनदयाल परिसर में आहूत की गई है। इस बैठक में हिस्सा लेने केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह साढ़े चार बजे भोपाल पहुंचेंगे। बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी डॉ. विनय सहस्रबुद्धे भी उपस्थित रहेंगे।

भाजपा की ओर से नेता के लिए तीन ब्राह्मण नेता दावेदार हैं। इनमें पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा, गोपाल भार्गव और राजेंद्र शुक्ल की अलग-अलग कारणों से मजबूूत दावेदारी हैं। मिश्रा दिल्ली की पसंद हैं तो भार्गव लगातार आठ बार से विधायक निर्वाचित रहे हैं। इसके अलावा इस बार शुक्ल ने विंध्य क्षेत्र में भाजपा को बड़ी सफलता दिलाई हैं। इन तीन दावेदारों के कारण भाजपा के लिए नेता का चयन आसान नहीं है।

सूत्रों का दावा है कि अगर पार्टी में इन तीन प्रमुख नेताओं पर आम राय नहीं बनती है तो विकल्प पर विचार किया जा सकता है और वह आरक्षित वर्ग से हो सकता हैं।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022