मप्र में ‘गुंडाइज्म’ की वापसी : भाजपा

Follow न्यूज्ड On  

भोपाल, 20 जनवरी (आईएएनएस)| मध्य प्रदेश में लगातार दो भाजपा नेताओं की हत्या ने सियासी भूचाल ला दिया है। भाजपा ने राज्य में एक बार फिर ‘गुंडाइज्म’ की वापसी का आरोप लगाया है।

भाजपा की प्रदेश इकाई के महामंत्री वी.डी. शर्मा ने रविवार को ंसंवाददाताओं से चर्चा करते हुए कहा कि राज्य में एक बार फिर वर्ष 2003 से पहले के ‘गुंडाइज्म’ की वापसी हो गई है। राज्य में लगातार अपराध बढ़ रहे हैं, भाजपा नेताओं की हत्या हो रही है।

राज्य में कांग्रेस को सत्ता में आए एक माह से ज्यादा का समय हुआ है, और मंदसौर में गुरुवार को नपाध्यक्ष प्रहलाद बंधवार की गोली मारकर हत्या की गई और रविवार को बड़वानी में भाजपा के मंडल अध्यक्ष मनोज ठाकरे की हत्या हो गई।

भाजपा के महामंत्री शर्मा ने राज्य की बिगड़ती कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि राज्य में अपराधों की बाढ़ सी आ गई है, भाजपा के नेताओं को निशाना बनाया जा रहा है। राज्य में अपराधों पर विराम नहीं लगा तो भाजपा इसके खिलाफ सड़कों पर उतरेगी।

शर्मा ने वर्ष 2003 से पहले के कांग्रेस के शासनकाल का जिक्र करते हुए कहा कि राज्य में वर्ष 2003 से पहले जिस तरह के अपराधों का बोलबाला था, एक बार फिर उसी तरह के हालात बनने लगे हैं। कांग्रेस की सरकार आने के बाद से राज्य में अपराधियों ने फिर सिर उठा लिया है।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022