भोपाल, 18 फरवरी (आईएएनएस)| मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई अन्य हिस्सों में सोमवार सुबह से आसमान में बादल छाए हुए हैं। वहीं, हवाएं ठंड का अहसास करा रही हैं।
राज्य में हवाओं का रुख बदलने से मौसम में बदलाव आया है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरी हवाएं चलने से ठंड फिर बढ़ी है। सोमवार की सुबह से धीमी गति से हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में बौछारें पड़ सकती है और ठंड का जोर बढ़ सकता है।
राज्य के मौसम में बदलाव का दौर जारी है। सोमवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री, इंदौर का 12.1 डिग्री, ग्वालियर का 10 डिग्री और जबलपुर का 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
वहीं, रविवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 25.7 डिग्री, इंदौर का 27.6 डिग्री, ग्वालियर का 24.5 डिग्री और जबलपुर का अधिकतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था।
नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…
इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…
अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।
पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना
KBC 14 Play Along 23 September, Kaun Banega Crorepati 14, Episode 36: प्रसिद्ध डिजाइनर्स चार्ल्स…
राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…