मप्र में होम क्वोरंटाइन के उल्लंघन पर 2 हजार रुपए का जुर्माना

Follow न्यूज्ड On  

भोपाल, 28 मई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए दूसरे प्रदेशों से आ रहे लोगों को होम क्वोरंटाइन किया जा रहा है, मगर कई लोग इसका उल्लंघन भी कर रहे हैं। इसी के चलते स्वास्थ्य विभाग ने होम क्वोरंटाइन का उल्लंघन करने वालों पर दो हजार रूपये का जुर्माना लगाने का फैसला लिया है।

राज्य में बड़ी संख्या में प्रदेश के बाहर से प्रवासी मजदूरों सहित अनेक लोगों की अपने घरों में वापसी हो रही है। इन लोगों को जहां सरकारी संस्थाओं की इमारतों में क्वोरंटाइन किया जा रहा है वहीं कई को उनके घर पर ही क्वोरंटाइन में रखा जा रहा है। उसके बाद भी यह बात सामने आई है कि कई लोग होम क्वोरंटाइन के दिशा निर्देशों का पालन नहीं कर रहे है। इससे संक्रमण के फैलाने की आशंका बनी हुई है।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के आयुक्त फैज अहमद किदवई ने बुधवार को सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिया है कि जिन लोगों को होम क्वोरंटाइन किया गया है उनसे सहमति (अंडर टेकिंग) ली जाए। इसके बाद भी जो लोग होम क्वोरंटाइन का उल्लंघन करते हैं उन पर पहली बार दो हजार रूपये का अर्थदंड लगाया जाए। इसके बाद दोबारा भी उल्लंघन करते हैं तो उसे तत्काल क्वोरंटाइन सेंटर भेजा जाए।

–आईएएनएस

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022