मप्र में हवाओं में नमी कम होने से गर्मी बढ़ी

Follow न्यूज्ड On  

भोपाल, 4 अप्रैल (आईएएनएस)| मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य हिस्सों की हवाओं में नमी कम होने से गर्मी बढ़ गई है। गुरुवार की सुबह से तेज धूप परेशान करने वाली रही।

राज्य का मौसम दिन-प्रतिदिन तल्ख होता जा रहा है। गुरुवार को मौसम साफ है और तेज धूप निकली हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, हवाओं में नमी कम होने के कारण गर्मी बढ़ी है। तापमान में भी बढ़ोतरी हुई है। पूर्वानुमान है कि, आगामी 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में लू का असर बढ़ सकता है। तापमान में बढ़ोत्तरी भी संभव है।

राज्य के तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। गुरुवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 22.9 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 23.4, ग्वालियर का 19.8 और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 20.4 सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं, बुधवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 39.7 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 40.1 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

 

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022