मप्र में किशोरी से हैवानियत, जिससे मदद मांगी उसी ने हवस का शिकार बनाया

Follow न्यूज्ड On  

उमरिया (मप्र), 17 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के उमरिया जिले में एक किशोरी के साथ हैवानियत की रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है। किशोरी को पहले मनचलों ने अपनी हवस का शिकार बनाया, अपनों को सौंपा और इन दरिंदों के चंगुल से छूटी किशोरी ने जिससे मदद की उम्मीद की, उसी ने अपनी हवस का शिकार बना डाला। पुलिस ने इस मामले में आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नगर की किशोरी 11 जनवरी को घर से सब्जी मंडी गई। इसी दौरान उसकी दो युवकों से मुलाकात हुई, यह युवक किशोरी को बहला-फुसला कर घुमाने भरौला और छटन के जंगल की ओर ले गए। उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया और फिर उसे एक ढाबा में बंधक बनाकर रखा, अपने साथियों को सौंपा और यहां भी इसके साथ कई लोगों ने दुष्कर्म किया।

लड़की ने पुलिस को जो ब्यौरा दिया है उसके अनुसार आरोपियों से उसने मिन्नतें की तो आरोपियों ने उसे कटनी जाने के लिए ट्रक में बैठा दिया। ट्रक चालक ने भी उसे अपनी हवस का शिकार बनाया, फिर उसे विलायत कला-बड़वारा के टोल वैरियर पर छोड़ दिया। यहां से किशोरी ने उमरिया जाने के लिए ट्रक का सहारा लिया तो इस ट्रक के चालक ने भी उसकी बेवसी का लाभ उठाया और हवस का शिकार बनाया और उसे उमरिया छोड़कर भाग गया। कुल मिलाकर किशोरी को 9 लोगो ने अपनी हवस का शिकार बनाया।

पुलिस को किशोरी ने यह भी बताया है कि उसके साथ आकाश नामक युवक ने चार जनवरी को भी दुष्कर्म किया था। आकाश के कई साथी भी थे जिन्होंने उससे सामूहिक दुष्कर्म किया था।

उमरिया के पुलिस अधीक्षक विकास शाहवाल ने आईएएनएस को बताया है कि दुष्कर्म के दो प्रकरण दर्ज किए गए हैं। इन मामलों में नौ आरोपियों के खिलाफ धारा 376 और पॉक्सो एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया, आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक की तलाश जारी है।

–आईएएनएस

एसएनपी-एसकेपी

Share

Recent Posts

जीआईटीएम गुरुग्राम ने उत्तर भारत में शीर्ष प्लेसमेंट अवार्ड अपने नाम किया

नवीन शिक्षण पद्धतियों, अत्याधुनिक उद्यम व कौशल पाठ्यक्रम के माध्यम से, संस्थान ने अनगिनत छात्रों…

March 19, 2024

बिहार के नींव डालने वाले महापुरुषों के विचारों पर चल कर पुनर्स्थापित होगा मगध साम्राज्य।

इतिहासकार प्रोफ़ेसर इम्तियाज़ अहमद ने बिहार के इतिहास पर रौशनी डालते हुए बताया कि बिहार…

March 12, 2024

BPSC : शिक्षक भर्ती का आवेदन अब 19 तक, बिहार लोक सेवा आयोग ने 22 तक का दिया विकल्प

अब आवेदन की तारीख 15 जुलाई से 19 जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

July 17, 2023

जियो ने दिल्ली के बाद नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ट्रू5जी सर्विस शुरु की

पूरे दिल्ली-NCR में सर्विस शुरु करने वाला पहला ऑपरेटर बना

November 18, 2022

KBC 14: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कौन थे, जिन्होंने इंग्लैंड में भारत को अंतिम बार एक टेस्ट सीरीज जिताया था?

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम इंडिया ने 1-0 से 2007 में सीरीज़ अपने नाम…

September 23, 2022